महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वणी में आज सुबह दैनिक अखबार पुण्यनगरी के ऑफिस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल दिया. इससे आफिस का काफी नुकसान हुआ है. इस वारदात के बाद यवतमाल, वाशिम जिले के पुण्य नगरी के सभी ऑफिसों को पुलिस प्रोटेक्शन के अधीन कर दिया गया है.
आज के पुण्यनगरी अखबार में एपी भावना गवली और वणी के एमएलए संजय राठौड़ के बारे में कुछ आपत्तिजनक विज्ञापन पब्लिश हुआ है. इस पर आपत्ति जताते हुए शिव सैनिकों ने पुण्यनगरी के कार्यालय पर हमला बोल दिया. महाराष्ट्र पत्रकार हमला विरोधी कृती समिती ने इस हमले की निंदा की है. हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग भी समिती ने की है.






