Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

महाराष्‍ट्र से बाहर निकलने की तैयारी में लोकमत समाचार, एमपी में लांच करेगा दो एडिशन

महाराष्‍ट्र का लोकमत मीडिया समूह अब अपने हिंदी अखबार को महाराष्‍ट्र से बाहर भी ले जाने की तैयारी कर रहा है. इसकी शुरुआत मध्‍य प्रदेश से किए जाने की योजना है. प्रबंधन प्रारंभिक दौर में एमपी में दो यूनिटों के साथ अपने लांचिंग की तैयारी कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि प्रथम चरण में लोकमत समाचार छिंदवाड़ा तथा भोपाल से लांच किया जाएगा. नागपुर के नजदीक होने के चलते एमपी में पहले यूनिट की लांचिंग छिंदवाड़ा से की जाएगी. इसके बाद भोपाल से अखबार लांच होगा.

खबर है कि भोपाल में अखबार को लांच करने के लिए बिल्डिंग बनकर तैयार है. इसके बाद दूसरे चरण में राज्‍य के मीडिया हब माने जाने वाले इंदौर से तथा उसके बाद जबलपुर से भी अखबार की लांचिंग होगी. लोकमत समूह काफी पहले ही अपने हिंदी अखबार का विस्‍तार सीमावर्ती राज्‍य मध्‍य प्रदेश में करने की योजना बना रखा था, परन्‍तु कुछ दिक्‍कतों की चलते यह टाल दिया गया था. उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र से सटे मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में लोकमत समाचार का प्रसार है.

ग्रुप एमपी से पहले महाराष्‍ट्र में अपने दो एडिशन लांच करने वाला है. पहला एडिशन मुंबई तथा दूसरा नासिक से लांच होगा. इसके पहले ही लोकमत समाचार महाराष्‍ट्र में नागपुर, औरंगाबाद, कोल्‍हापुर, अकोला, पुणे तथा जलगांव से प्रकाशित हो रहा है. मुंबई और नासिक एडिशन लांच होने के बाद महाराष्‍ट्र में हिंदी के आठ एडिशन हो जाएंगे. फिलहाल हिंदी लोकमत समाचार के छह एडिशन और 9 सब ए‍डिशन हैं. लोकमत समूह मराठी का नम्‍बर एक दैनिक लोकमत का प्रकाशन करता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...