अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर महावीर सेठ ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी पंजाब में दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्होंने जालंधर में ज्वाइन किया है. इसके पहले भी वे जालंधर में अमर उजाला और दैनिक भास्कर को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टाइम्स नाउ, लखनऊ से खबर है कि अनिल सैनी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर कैमरामैन थे. इन्होंने अपनी नई पारी एनएनआई न्यूज एजेंसी के साथ लखनऊ में शुरू की है. इन्हें यहां भी कैमरामैन बनाया गया है. अनिल इसके पहले आईबीएन7 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






