Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

महिला एएसपी की बदसलूकी की शिकायत पर डीएसपी गिरफ्तार

जम्मू. रियासी जिले में तैनात डीएसपी हेडक्वार्टर मोहम्मद असलम पर एडीशनल एसपी रियासी अनीता शर्मा के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि डीएसपी ने इस महिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम में कई लोगों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया। महिला अधिकारी की शिकायत पर रियासी पुलिस ने शनिवार देर रात को डीएसपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 186 में आरपीसी की धारा 211, 294,186 व 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात को ही डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू. रियासी जिले में तैनात डीएसपी हेडक्वार्टर मोहम्मद असलम पर एडीशनल एसपी रियासी अनीता शर्मा के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि डीएसपी ने इस महिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम में कई लोगों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिससे मामला तनावपूर्ण हो गया। महिला अधिकारी की शिकायत पर रियासी पुलिस ने शनिवार देर रात को डीएसपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 186 में आरपीसी की धारा 211, 294,186 व 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात को ही डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार रियासी परेड ग्राउंड में शनिवार को केन्द्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला का कार्यक्रम था। यहां ड्यूटी पर तैनात डीएसपी मोहम्मद असलम ने एक वीआईपी की गाड़ी को अंदर आने से रोका। जिसका महिला एएसपी अनीता शर्मा ने विरोध किया। उन्होंने डीएसपी को कहा कि गाड़ी को अंदर आने दें। क्योंकि यह मंत्री के काफिले की गाड़ी है। इस बात पर दोनों अधिकारियों में बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि डीएसपी ने सारी हदें लांघते हुए अपनी सीनियर आफिसर के साथ बदतमीजी से बोलना शुरू कर दिया। उसने महिला अधिकारी पर कई आरोप लगाए।
 
इसपर एएसपी कार्यक्रम छोड़ कर वापस आ गईं। बाद में महिला अधिकारी ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसपर कड़ा संज्ञान लेते हुए आला अधिकारियों ने तुरंत इस संदर्भ में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। शनिवार देर रात डीएसपी को उसके निवास से ही पकड़ लिया गया। इस बारे में एडीशनल एसपी अनीता शर्मा का कहना है कि विभागीय मामला है। विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।
 
सरकार ने रियासी में महिला पुलिस अधिकारी तथा डीएसपी के बीच हुए मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एसपी रियासी सहित एएसपी अनीता शर्मा और डीएसपी मोहम्मद असलम चौधरी को आईजी आफिस में अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर नये अधिकारियों को लगा दिया गया है। कार्रवाई का कारण अधिकारियों की सही कमांड न होना बताया जा रहा है।

सरकारी आदेश में कहा गया है कि अगर कमांड सही तरीके से चल रही होती तो इस तरह की घटना नहीं होती। आदेश में आईजी दिलबाग सिंह को कहा गया है कि वह आगे मामले की जांच करे। उसकी रिपोर्ट सरकार को दी जाए। रियासी से तीनों आला अधिकारियों को हटाए जाने के बाद तुरंत अतुल गोयल को एसपी रियासी, मोहम्मद शरीफ चौहान को अतिरिक्त एसपी तथा अजीथा बैगम को डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया है। आईजी जम्मू दिलबाग सिंह देर रात रियासी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

साभार : दैनिक भास्कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...