Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

महिला जर्नलिस्‍ट पर हमले के मामले ने पकड़ा तूल, पत्रकार आईजी से मिले

: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी : पटियाला : नाभा प्रेस क्लब ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन नाभा में महिला पत्रकार हरविंदर कौर नोहरा के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में क्लब के सदस्यों ने वीरवार को आईजी शाम लाल गक्खड़ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पत्रकारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने इस मामले को गंभीरता से न लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी : पटियाला : नाभा प्रेस क्लब ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन नाभा में महिला पत्रकार हरविंदर कौर नोहरा के साथ मारपीट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में क्लब के सदस्यों ने वीरवार को आईजी शाम लाल गक्खड़ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में पत्रकारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने इस मामले को गंभीरता से न लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

पत्रकारों ने आईजी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि मतदान के दिन उक्त महिला पत्रकार कवरेज के लिए गई थी। कवरेज के लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी किया पहचान पत्र भी उनके पास था। बूथ में सुरक्षा कर्मियों के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ता सुरिंदर चौहान और उसके पुत्र यादविंदर चौहान ने उक्त गर्भवती महिला पत्रकारों से मारपीट करने के साथ-साथ उसे गाली गलौच की। पुलिस ने बेशक घायल महिला पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन दर्ज यह औपचारिकता भर है। अभी तक कोई कारगर कार्रवाई नहीं की गई है।

पत्रकारों ने ज्ञापन में मांग की है कि पहले से दर्ज मामले में हत्या का प्रयास, धारा 326 और छेड़छाड़ की धारा 354 को जोड़ा जाए। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में यह चेतावनी भी दी है कि अगर पुलिस ने पत्रकारों की इस जायज मांग को गंभीरता से नहीं लिया तो नाभा प्रेस क्‍लब और अन्‍य प्रेस क्‍लब के सदस्‍य संघर्ष का रास्‍ता अपनाएंगे। इसकी सारी जिम्‍मेदारी पुलिए एवं प्रशासन की होगी। आईजी ने पत्रकारों को विश्‍वास दिलाया है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल महिला पत्रकार को न्‍याय दिलाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुकन्या, हरदेव सिंह, अमरिंदर थूही, जगन्नाथ, बलवंत सिंह, भूपिंदर सिंह, हरमीत मान, सुरिंदर जिंदल, करण शर्मा, अमनदीप लवली, संजीव, इंद्रजीत और जसबीर सिंह शामिल थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...