नई दिल्ली। प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अखबारों से लोगों की प्रतिष्ठा हनन न करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि इसका उल्लंघन हुआ वे कानूनी कार्रवाई झेलने के लिए तैयार रहें। जस्टिस काटजू ने कोलकाता से प्रकाशित एक बांग्ला अखबार द्वारा एक 34 वर्षीय महिला आईएएस अधिकारी की प्रतिष्ठा हनन को लेकर आई शिकायत को काउंसिल की जांच कमेटी को भेजने की सिफारिश के बाद कही।
महिला अधिकारी सुप्रिया रंगराजन ने अखबार पर आरोप लगाया कि है पिछले माह वह फेफड़े के कैंसर के इलाज के लिए छुट्टी लेकर चैन्नई गई थी लेकिन अखबार ने यह खबर प्रकाशित की उनके गलत चरित्र की शिकायत की वजह से मुख्यमंत्री न उन्हें हुगली के डीएम के पद से हटा दिया। जस्टिस काटजू ने अखबार का नाम लिए बगैर कहा कि खबर में कई और इल्जाम लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अखबार में छपी खबर के मद्देनजर आज पश्चिम बंगाल के आईएएस अधिकारियों का एक दल उनसे मिला और रंगराजन के खिलाफ छपी खबर को आधारहीन बताते हुए इसे प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया।






