कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना इलाके के रंग तालाब में गुरूवार को एक महिला पत्रकार ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को दो पृष्ठ का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्यार में असफल होने व मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि पत्रकार ज्योति पाठक घटना के वक्त घर में अकेली थी।
दोपहर करीब 12 बजे उसका दोस्त खेड़ली फाटक निवासी बनवारी घर आया था। उसके साथ उसने अपनी बीमार मां प्रेमलता को एक वैद्य के पास दिखाने भेजा था। करीब डेढ़ घंटे बाद वे दोनों वापस लौटे तो मकान के बाहर के दोनों गेट बंद थे। बनवारी ने गेट फांदकर मकान में घुसा तो ज्योति को फंदे से लटका पाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पूरा सुसाइड नोट रोनित नाम के एक शख्स पर केन्द्रित है। लेकिन यह युवक कौन है? कहां का है? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा। मोटे अक्षरों में दो पृष्ठ में लिखे इस सुसाइड नोट में ज्योति ने किसी और के बजाय खुद पर ही आरोप लगाए हैं।
मूल खबर..
कोटा की टीवी पत्रकार ज्योति पाठक ने आत्महत्या की






