आगरा : थाना शाहगंज क्षेत्र से खबर है कि तीन युवकों ने एक महिला पत्रकार के साथ फोटो स्टूडियो में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। महिला पत्रकार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला पत्रकार मेडिकल जांच कराया है। शाहगंज थानाध्यक्ष उदयराज सिंह ने बताया कि उक्त महिला पत्रकार विज्ञापन के लिए खेरिया मोड़ स्थित कला संगम फोटो स्टूडियो गई थी।
पुलिस ने बताया कि वहां पहुंचने पर उसे फोटो स्टूडियो के अंदर बुलाया, जहां तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने स्टूडियो को सील कर दिया है। दो युवकों सतीश व समीर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि एक आरोप अज्ञात है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।






