Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

महिला पत्रकार से दुष्कर्म का आरोपी पत्रकार हुआ बरी

दिल्ली से खबर है कि शादी का झांसा देकर एक महिला पत्रकार से दुष्कर्म करने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी पत्रकार युवक को बरी कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने अपने फैसले में कहा कि दोनों के बीच में अफेयर था। जिसका अंत अच्छा नहीं हुआ, परतु इसका यह मतलब नहीं है कि पीड़िता इसे दुष्कर्म का मामला बताए। आरोपी ने उसे धोखा नहीं दिया, बल्कि वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन आरोपी ने अपने परिजनों की बात को ज्यादा तवज्जो दे दी। जो पीड़िता को सही नहीं लगी।

अदालत ने कहा कि आरोपी ने बयान दिया है कि उसका पीड़िता से शादी करने का इरादा था। लेकिन पीड़िता ने कैंसर से पीड़ित उसके पिता के साथ दु‌र्व्यवहार किया, जिस कारण उसे अपना मन बदलना पड़ा। पीड़िता ने उसके पिता के आफिस में शोर-शराबा किया और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं, उसके पिता को धमकी दी कि वह उनको गिरफ्तार करवा देगी या आत्महत्या कर लेगी।

कोर्ट ने कहा कि शादी पूरी जिंदगी के लिए किया गया वादा होता है। ऐसे में आरोपी ने पीड़िता को ना कहकर कुछ गलत नहीं किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक पत्रकार है। वह आरोपी ऑल इंडिया रेडियो कर्मी से फरवरी, 2009 में मिली और दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान दोनों के बीच संबंध भी बने। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा किया था, लेकिन अपने परिवार की समस्या बताकर उससे शादी करने के मामले को टालता रहा। जिसके बाद पीड़िता ने मामला दर्ज कराया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...