मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर की महिला पत्रकार सुश्री सोमा शर्मा को राष्ट्रीय लाडली मीडिया पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है. ज्ञातव्य है कि सुश्री शर्मा को महिला उत्थान के क्षेत्र में विशेष रिर्पोटिंग के लिए राष्ट्रीय जनसंख्या कोष और समाजसेवी संस्था पापुलेशन फर्स्ट द्वारा पिछले माह की बीस तारीख को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया.
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से विधानसभा में सुश्री शर्मा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पुरस्कार में मिले प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह दिखाए. विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, कृषि और जल संसाधन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री टी.एस.बाबा ने भी इस विशेष उपलब्धि के लिए सुश्री शर्मा को बधाई दी है.






