Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

महिला बोली- धोखेबाज है यह ट्रेनी आईपीएस आफिसर

चेन्नई। पुलिस कमिश्नर जे के त्रिपाठी से शुक्रवार को एक महिला मिली और ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर के खिलाफ धोखेबाजी करने का आरोप लगाया। वलसारावक्कम की जी प्रियदर्शिनी नाम की महिला ने शिकायत की है कि आईपीएस आफिसर ने उसे शादी का झांसा दिया। महिला का आरोप है कि सगाई होने के बाद आईपीएस के परिवार वाले उनसे दहेज में 50 लाख रूपए, 2 किलो सोना व बीएमडबल्यू कार की मांग करते हैं।

चेन्नई। पुलिस कमिश्नर जे के त्रिपाठी से शुक्रवार को एक महिला मिली और ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर के खिलाफ धोखेबाजी करने का आरोप लगाया। वलसारावक्कम की जी प्रियदर्शिनी नाम की महिला ने शिकायत की है कि आईपीएस आफिसर ने उसे शादी का झांसा दिया। महिला का आरोप है कि सगाई होने के बाद आईपीएस के परिवार वाले उनसे दहेज में 50 लाख रूपए, 2 किलो सोना व बीएमडबल्यू कार की मांग करते हैं।

महिला ने कहा कि वह 2007 में आईपीएस अधिकारी वरूण कुमार से मिली जब वे दोनों सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बाद में दोनों दिल्ली के एक संस्थान में चले गए। वहां अरूण ने अपनी प्री-परीक्षा पास कर ली लेकिन वह असफल रही। सूत्रों के अनुसार प्रियदर्शिनी का कहना है कि वरूण ने उसे अपने परिवार से मिलाया। वरूण नेशनल पुलिस अकेडमी में ट्रेनिंग कर रहा है।

मार्च माह में वरूण के परिवार वालों प्रियदर्शिनी के पिता से बात की और दोनों की सगाई कर दी। बाद में वरूण का आईपीएस साक्षात्कार के दौरान चयन हो गया और अब वे लोग पैसे, सोने व कार की मांग कर रहे हैं। प्रियदर्शिनी का कहना है कि जब उसके परिवार वालों ने मना किया तो वरूण ने उससे रिश्ता तोड़ दिया और उसके ई-मेल को हैक कर दिया।

वहीं वरूण का कहना है कि यह सब उसे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और वह कानूनी रूप से जांच करवाने को तैयार है। यह भी कहा कि प्रियदर्शिनी के पिता पुलिस ऑफिसर है और उसका वक्त जाया करना चाहते हैं जबकि वह अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...