शिवानन्द द्विवेदी 'सहर' : महुआ में क्रांति शुरू हो गई है… यहाँ कर्मचारी सैलरी की मांग को लेकर काम ठप कर धरने पर बैठ गए हैं। प्रबंधन से जवाब देते नहीं बन रहा। यह बड़ा सवाल है कि आखिर दुनिया जहान की खबरें एक्सक्लूसिव बनाकर ब्रेक करने वाले न्यूज चैनल मैनेजमेंट अपनी अंदरूनी करतूतों पर चुप क्यों रहते हैं। अभी तक मैंने किसी भी अखबार और चैनल पर एक लाइन की कोई स्टोरी नही देखी जो महुआ चैनल के इन कर्मचारियों के लिए लिखी या चलाई गयी हो।
ऐसे ही दौर में भड़ास जैसी वेबसाइट्स की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। अभी अभी मीडिया वालों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाई Yashwant Singh के द्वारा पता चला कि वेतन आदि को लेकर धरने पर अड़े महुआ न्यूज कर्मियों के समर्थन में कल बारह बजे विरोध प्रदर्शन है, नोएडा स्थित फिल्म सिटी में महुआ न्यूज के आफिस के सामने। तमाम सरोकारी मित्रों से अपेक्षा है कि वो इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनकर महुआ के इस शोषण नीति के खिलाफ आवाज को बुलंद करें।
युवा पत्रकार शिवानन्द द्विवेदी 'सहर' के फेसबुक वॉल से.
संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…






