पंजाब नेशनल बैंक ने महुआ और पीके तिवारी से कोई डील न करने की चेतावनी आम जनता के लिए जारी की है. बैंक की तरफ से टाइम्स आफ इंडिया में एक विज्ञापन बीते एक अगस्त को प्रकाशित कराया गया है. इसमें बताया गया है कि महुआ वालों ने 109 करोड़ रुपये लिया और अब नहीं दे रहे.

बैंक ने आम जनता से मदद मांगी है कि महुआ वालों ने जब पैसा बैंक से लिया है और वह पैसा आम जनता का है, उसकी रिकवरी कराने में मदद करें और महुआ, पीके तिवारी व इनके कुनबे की संपत्ति के बारे में गोपनीय जानकारी बैंक को दें ताकि इनसे पैसा वसूला जा सके. जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा. उपर पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से टाइम्स आफ इंडिया में छपवाया गया विज्ञापन प्रकाशित है.






