Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

महुआ के पूर्व संपादक अंशुमान त्रिपाठी की मां को ब्रेन-स्‍ट्रोक, हालत नाजुक

गाजियाबाद : महुआ न्यूज के संपादक रहे पत्रकार अंशुमान त्रिपाठी की मां को आज जबर्दस्‍त मस्तिष्‍क आघात हो गया। दोपहर बाद ढाई बजे के करीब हुई इस घटना के बाद उन्‍हें आनन-फानन एक निजी नर्सिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना की खबर मिलते ही अस्‍पताल में श्री त्रिपाठी के परिजन और मित्र जुट गये।

गाजियाबाद : महुआ न्यूज के संपादक रहे पत्रकार अंशुमान त्रिपाठी की मां को आज जबर्दस्‍त मस्तिष्‍क आघात हो गया। दोपहर बाद ढाई बजे के करीब हुई इस घटना के बाद उन्‍हें आनन-फानन एक निजी नर्सिंग हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। घटना की खबर मिलते ही अस्‍पताल में श्री त्रिपाठी के परिजन और मित्र जुट गये।

महुआ और महुआ न्‍यूज के संस्‍थापक सम्‍पादक रहे अंशमान त्रिपाठी मूलत: यूपी में उन्‍नाव के रहने वाले थे, लेकिन बाद में उनका पूरा परिवार भोपाल में ही बस गया। उनके पिता प्रेमशंकर त्रिपाठी भोपाल के एक कालेज में प्रधानाचार्य रहे हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े अंशुमान त्रिपाठी के एक भाई बीबीसी, लंदन से काम करने के बाद अब दिल्‍ली की चैनल-दुनिया में अपनी जड़ें दोबारा जमाने में कोशिश कर रहे हैं। उनके पिता और उनकी मां प्रभा त्रिपाठी कुछ ही समय पूर्व अपने पुत्रों से मिलने दिल्‍ली आये थे।

बताते हैं कि आज दोपहर बाद उनकी हालत अचानक खराब हो गयी। इस पर उनके घरवाले उन्‍हें गाजियाबाद के वैशाली स्थित चंद्रलक्ष्मी नर्सिंग होम ले गये। बताते हैं कि श्री त्रिपाठी की मां के बायें मस्तिष्‍क में टेम्‍पोरेल इफेक्‍ट हुआ है। नर्सिंग होम के आईसीयू में भर्ती श्रीमती त्रिपाठी की हालत डॉक्‍टरों के मुताबिक अभी तक नाजुक है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...