महुआ न्यूज से खबर है कि स्नेहा मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे इनपुट से जुड़ी हुई थीं. स्नेहा महुआ को पिछले चार सालों से अपनी सेवाएं दे रही थीं. इन्होंने अपनी नई पारी आईबीएन7 के साथ शुरू की है. यहां भी इन्हें इनपुट में जिम्मेदारी सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि स्नेहा महुआ में अपने वरिष्ठों के व्यवहार से परेशान थीं. इसलिए मौका मिलते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया.
अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि विवेक त्यागी का तबादला गोरखपुर के लिए कर दिया गया है. विवेक वैशाली में जूनियर रिपोर्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे. उनकी कुछ शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने उनका तबादला गोरखपुर के लिए कर दिया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि विवेक गोरखपुर जाएंगे या संस्थान से इस्तीफा दे देंगे.





