महुआ टीवी में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहे दिलीप सिंह अब फैशन इंडस्ट्री की जानी मानी कंपनी ज्वेलरी मार्किट से जुड़ गए हैं. उन्हें कंपनी में क्रिएटिव हेड बनाया गया है. वे इस प्रोडक्शन कंपनी के लिए ज्वेलरी समेत फैशन से जुड़ी चीजों पर प्रोग्राम बनाएंगे. कुछ समय पहले ही उन्होंने महुआ टीवी छोड़ा था.
दिलीप महुआ से पहले हमार टीवी में प्रोग्रामिंग प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत रहे हैं. वे बालाजी के साथ भी लंबे समय तक जुड़े रह चुके हैं. दिलीप सिंह ने वीडियो एल्बम भी प्रोड्यूसर किया है. हाल ही में उन्होंने भोजपुरी एलबम 'दीवाना आ गइल' का डाइरेक्शन किया है. वे महुआ में कुकरी शो के अलावा कई कार्यक्रमों को प्रोड्यूस कर रहे थे. दिलीप सिंह की गिनती अच्छे पत्रकारों में की जाती है. उनके खाते में दो सौ से ज्यादा एलबम को डाइरेक्ट करने का अनुभव है. दिलीप सिंह अपने एक दशक पुराने करियर में बालाजी के कई डाइरेक्टरों के साथ काम किया है.






