Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

‘महुआ न्यूज’ चैनल का नाम बदलकर ‘न्यूजलाइन’ हो जाएगा

एक अपुष्ट खबर है. महुआ न्यूज का नाम बदलने वाला है. नया नाम होगा न्यूजलाइन. महुआ चैनल सिर्फ इंटरटेनमेंट चैनल के रूप में रहेगा और न्यूजलाइन न्यूज चैनल के रूप में इस्टैबलिश किया जाएगा. संभवतः यूपी के चुनाव में भी महुआ वाले न्यूजलाइन के नाम से ही काम करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में औपचारिकता अपने अंतिम चरण में है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन को यह समझाया गया है कि महुआ न्यूज के नाम से नेशनल चैनल शुरू इस्टैबलिश कर पाना कठिन है क्योंकि इस नाम के जरिए भोजपुरी इलाकों तक ही विस्तार किया जा सकता है.

कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आजकल पीके तिवारी हर दांव सलाह आजमाने में जुटे हैं ताकि कोई भी तुक्का फिट बैठ जाए और उनका चैनल सफल हो जाए. करोड़ों रुपये बर्बाद करने के बाद महुआ प्रबंधन अब भी प्रयोग पर प्रयोग किए जा रहा है. दुखद पक्ष ये है कि इस प्रयोगधर्मिता के चक्कर में सैकड़ों मीडियाकर्मियों को अचानक सड़क पर आ जाना पड़ा. देखना है कि यह नई सलाह पीके तिवारी के काम आती है या नहीं. महुआ का नाम बदलने की खबर के बारे में महुआ न्यूज चैनल से जुड़े लोग मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है. मतलब यह कि नाम बदलने की विधिवत घोषण तब की जाएगी जब संबंधित फाइल पर सरकारी अफसरों के आखिरी हस्ताक्षर तक हो जाएं. अगर आपको इस बारे में कुछ पता हो तो जरूर बताएं, नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...