Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

महुआ में आरसी शुक्ला का कद बढ़ा, यूपी चैनल के हेड बने

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तेज तर्रार पत्रकार और महुआ न्यूज के इनपुट हेड आरसी शुक्ला को महुआ प्रबंधन ने यूपी चैनल का नया मुखिया बनाया है। पिछले 15 जनवरी को महुआ न्यूजलाइन उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की विधिवत लांचिंग हुई थी। आरसी शुक्ला को अब इसकी पूरी कमान दे दी गई है। आरसी शुक्ला को महुआ ग्रुप ज्वाइन किए हुए नौ महीने हो गए हैं। इस बीच उन्होंने इनपुट को मजबूत किया और उनके काम के इनाम के तौर पर उन्हें यूपी चैनल की सत्ता सौंपी गई है। ग्रुप एडिटर राणा यशवंत ने आंतरिक मेल जारी करके इसकी सूचना सभी स्टाफ को दे दी है।

आरसी शुक्ला ने अपना नया कार्यभार संभाल लिया है। आरसी शुक्ला बहुमुखी प्रतिभा के धनी पत्रकार हैं। महुआ से पहले वो न्यूज24 में बतौर डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर साढ़े तीन साल की कामयाब पारी खेल चुके हैं। इससे पहले आरसी शुक्ला पांच साल तक आजतक में थे। टेलीविजन पत्रकारिता में आरसी शुक्ला को करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत सहारा समय से की थी। सहारा समय में उन्होंने

आरसी शुक्ला

आरसी शुक्ला

चंडीगढ़ ब्यूरो चीफ के तौर पर भी काम किया था। आरसी को फील्ड और डेस्क दोनों का पर्याप्त अनुभव है, यही वजह है कि इनपुट हो या आउटपुट, आरसी शुक्ला हर जगह फिट हो जाते हैं। यही नहीं एंकरिंग के लिए भी आरसी बेहद मुफीद हैं। बतौर ऐंकर देश और समाज से जुड़ी समस्याओं पर वो आक्रामक तरीके से मुखर होते हैं, जिम्मेदार लोगों से तल्खी भरे सवाल पूछ बैठते हैं, जिनका जवाब देना आसान नहीं होता। आरसी शुक्ला न्यूज की प्लानिंग और तेजी से न्यूज ऑन एयर करने में माहिर हैं। इसका फायदा महुआ न्यूजलाइन यूपी-उत्तराखंड को मिलेगा। भड़ास 4 मीडिया से बातचीत में आरसी शुक्ला ने स्वीकार किया कि उन्हें यूपी चैनल की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वो बखूबी संभालेंगे। उनका कहना है कि मार्केट में दूसरे चैनल भी हैं, कड़ी प्रतियोगिता है, लेकिन महुआ न्यूजलाइन एक नई राह बनाएगा, एक नया मुकाम बनाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...