Vikas Mishra : हैप्पी एंडिंग…। महुआ न्यूज के साथियों को तनख्वाह मिल गई, कुछ नकद और कुछ पोस्ट डेटेड चेक्स के तौर पर। आंदोलन रंग लाया, प्रबंधन झुकने पर मजबूर हुआ। लेकिन तमाम साथी बेरोजगार भी हुए हैं। मीडिया में बड़े पदों पर बैठे लोगों से गुजारिश है कि हो सके तो इन्हें अपने अखबार/चैनल/वेबसाइट में मौका दिलाएं। महुआ न्यूज में तपे हुए लोग हैं, एक एक शख्स तीन तीन का काम करता रहा है वहां।
वहां काम करने वाला कभी फेल नहीं होगा, ये मेरा निजी अनुभव है। बहुत कम संसाधनों में काम करने का इनका अनुभव है, अच्छे भले संसाधनों के साथ काम करने का मौका मिले तो ये कमाल कर जाएंगे। बहरहाल इनके आंदोलन की कामयाबी पर में महुआ के सभी साथियों को बधाई देता हूं। साथ ही अपने सभी दोस्तों को दिवाली की बधाई दे रहा हूं। दीपावली सुख, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां लेकर आए।
Pandit Pramod Shukla यह जीत महत्वपूर्ण है….. इससे मीडिया के अन्य शोषित भाइयों को भी प्रेरणा मिलेगी…. जुझारू साथियों को बहुत-बहुत बधाई……
Shaillesh Singh सर ऐसा सोचना आपकी नेकनियती को दर्शाता है। सही मायने में वहां पर बहुत लगनशील और मेहनती लोग है, काबिल इतने है कि लोहे को सोना बनाने की क्षमता रखते है। ईश्वर उनको जल्दी कोई अच्छा प्लटफार्म मुहैया कराएं…
Mihir Kumar Good
Ravish Kumar waah… yashwant ko badhayee
Shailendra Jha Sir ek do ki naukri maine lga di hai, diwali bad unhe join krne ke liye bulaya gya,khuda kre sab dhire dhire lg jayen kahin
Kumar Mrityunjay Jaiswal ravish sir yashwant sir ko badhai mai samjha nahi saheb…
शिवानन्द द्विवेदी सहर बहुत सुकुन मिला
Sujit Gupta Sir Aap bhi do teen ko to lagwa hi sakte hain, kyonki aap bhi unche pad par baithe hain
Manish Sharma Vikas Mishra समर्थन और इन शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद सर………
Shaillesh Singh यशवंत भाई भी बधाई के पात्र है…उन्होंने बहुत मेहनत की है…
Vikas Mishra Kumar Mrityunjay Jaiswal क्योंकि यशवंत ने ये लड़ाई आगे बढ़ाई थी।
Gulzar Ahmad keh sakte hain ki sabhi ki dipawali man gai……
Malini Awasthi Sujit Gupta maine kab kaha ki mai aapke paas aai.. aur kya aap samajhte hain ki muddon ko sirf social site per hi uthaya ja sakta hai.. Samarthan ke kai tareeqe hote hain.. mai ek kalakar hun.. vahan prabandhan me sabhi ko jaanti hun…. hamne unse kaha, aur yahi maine likha hai..achha ho aap yafi bhasha ka sanyam rakhen.
Vivek Prakash Mahuaa News ke sabhi sathi bahut hi kabil hain aur sabhi ko naukari jaroor milegi ..hum sab sath hain..khushi hai ki sabko salary mil gayi lekin mahuaa news ka is tarah se ant bhi dukhdayi hai
Vikas Mishra मालिनी जी की बात से मैं सहमत हूं। ये मेरी जानकारी में है और भड़ास पर इस बारे में छपा भी है कि जिस समय आंदोलन शुरू हुआ था, वहां सुर संग्राम की शूटिंग भी चल रही थी। अगर मालिनी जी मेरे स्टेटस पर आकर कमेंट कर रही हैं तो उसका मतलब ही ये है कि वो महुआ के आंदोलनरत साथियों के समर्थन में हैं। मेरे स्टेटस पर आकर किसी ने उनके बारे में अगर अशोभनीय भाषा में कमेंट किया है, तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मालिनी जी के संस्कार मैं जानता हूं, उन्हें उनकी जड़ों से जानता हूं, आज वे हमारे देश की सांस्कृतिक दूत हैं, सही को सही और गलत को गलत कहने की उनमें हिम्मत है और ताकत भी।
आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्रा के फेसबुक वॉल से.
संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…






