Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

महेंद्र भारद्वाज बने वसुंधरा के मीडिया सलाहकार

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महेंद्र भारद्वाज को अपना मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। भारद्वाज पिछले एक दशक से ज्यादा समय से वसुंधरा के साथ हैं। सन् 2003 में वसुंधरा जब केंद्र से राजस्थान की राजनीति में आई थीं तब कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ उन्होंने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। उस समय भारद्वाज उनके साथ जुड़े थे। वे पूरी परिवर्तन यात्रा में उनके साथ राजस्थान में घूमे और मीडिया कवरेज का जिम्मा संभाला। वसुंधरा जब मुख्यमंत्री बनीं तो भारद्वाज को सरकार में प्रेस अटैची टू सीएम का दर्जा दिया गया।

पांच साल के बाद जब 2008 में वसुंधरा चुनाव हार गईं तब भी भारद्वाज उनके साथ रहे और पूरे पांच साल उनके लिए मीडिया सलाहकार का काम किया। 1 दिसंबर 2013 को हुए चुनावों से पहले इस साल भी वसुंधरा ने गहलोत सरकार के खिलाफ राजस्थान में सुराज संकल्प यात्रा निकाली। भारद्वाज इस बार भी अपनी पुरानी भूमिका में थे। 8 दिसंबर को वसुंधरा तीन चौथाई से ज्यादा भाजपा विधायकों के साथ फिर सत्ता में लौटीं। राजपथ पर 13 दिसंबर को शपथ लेने के साथ ही उन्होंने सबसे पहले अपने लिए जो निजी स्टाफ मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त किया उनमें भारद्वाज की भी नियुक्ति बतौर मीडिया एडवाइजर की गई। भारद्वाज मूलतः टौंक जिले के देवली निवासी हैं। वसुंधरा के साथ जुड़ने से पहले वे भास्कर के देवली संवाददाता थे। इससे पूर्व भी वे कई अखबारों में काम का अनुभव रखते हैं।

राजस्थान से राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट. संपर्क: 09549155160

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...