: जागरण विज्ञापन फर्जीवाड़ा से जुड़ा परिवाद-पत्र दायर : परिवादी का शपथ पर बयान दर्ज : कंचन शर्मा की गवाही पूर्ण : मुजफफरपुर (बिहार) : दैनिक जागरण के करोड़ों के सरकरी विज्ञापन घोटाले के संबंध में बिहार के मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में रमन कुमार यादव (निवासी-पुस्तक भवन, सफी दाउदी मार्केट, मोती झील, थाना-मुजफफरपुर) ने मेसर्स जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जागरण बिलिडंग, 2, सर्वोदयनगर, कानपुर-208005) के चेयरमैन महेन्द्र मोहन गुप्ता सहित कुल सत्रह व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120बी, 420, 471, 476 और प्रेस एण्ड रजिस्ट्रेशन आफ बुक्स एक्ट, 1867 की धाराओं 8बी, 12, 13, 14 और 15 के अन्तर्गत ''परिवाद-पत्र'' दायर किया है.
परिवादी ने न्यायालय से मुकदमा को तजबीज कर संज्ञान लेकर द्वितीय पक्षों के विरूद्ध सम्मन निर्गत करने या पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर देशव्यापी विज्ञापन घोटाले में गहरे अनुसंधान का आदेश देने की प्रार्थना की है. न्यायालय के आदेश पर परिवादी रमण कुमार यादव ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में शपथ पर अपना वयान दर्ज करा दिया है और परिवाद-पत्र में लगाए आरोपों का समर्थन किया है. प्रथम गवाह कंचन शर्मा (मुंगेर निवासी) ने भी न्यायालय में अपने बयान में परिवाद-पत्र में वर्णित आरोपों का समर्थन किया है. दो अन्य गवाह क्रमश: श्रीकृष्ण प्रसाद (अधिवक्ता, मुंगेर) और बिपिन कुमार मंडल (अधिवक्ता, मुंगेर) का बयान कोर्ट में दर्ज होना है.
परिवाद-पत्र में मेसर्स जागरण प्रकाशन लिमिटेड के जिन लोगों के विरूद्ध ''परिवाद-पत्र'' दायर किया गया है, उनमें शामिल हैं–
।1। चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक महेन्द्र मोहन गुप्ता
।2। सीईओ सह संपादक संजय गुप्ता
।3। पूर्णकालीक निदेशक धीरेन्द्र मोहन गुप्ता
।4। पूर्णकालीक निदेशक सह संपादक सुनील गुप्ता
।5। पूर्णकालीक निदेशक शैलेश गुप्ता
।6। स्वतंत्र निदेशक भारतजी अग्रवाल
।7। स्वतंत्र निदेशक किशोर वियानी
।8। स्वतंत्र निदेशक नरेश मोहन
।9। स्वतंत्र निदेशक आरके झुनझुनवाला
।10। स्वतंत्र निदेशक रशिद मिर्जा
।11। स्वतंत्र निदेशक शशिधर नारायण सिन्हा
।12। स्वतंत्र निदेशक विजय टंडन
।13। स्वतंत्र निदेशक विक्रम बख्शी
।14। कंपनी सचिव अमित जायसवाल
।15। महाप्रबंधक और मुद्रक आनन्द त्रिपाठी
।16। वर्तमान स्थानीय संपादक (मुजफफरपुर) देवेन्द्र राय और
।17। संपादक शैलेन्द्र दीक्षित ।
मुजफ्फरपुर से श्रीकृष्ण प्रसाद की रिपोर्ट. 
परिवाद-पत्र की पृष्ठ संख्या-01, 02 और 03 नीचे संलग्न है….



लेखक की अन्य रिपोर्ट-खबरों के लिए यहां क्लिक करें– भड़ास पर श्रीकृष्ण





