आईबीएन सेवेन के चार पूर्व पत्रकारों ने नई पारी की शुरुआत लाइव इंडिया चैनल के साथ की है. इनके नाम हैं महेंद्र श्रीवास्तव, अर्चना पुष्पेंद्र सिंह, नीतीश कुमार और अशोक राज. महेंद्र श्रीवास्तव आईबीएन7 में करीब आठ वर्षों से थे. वे इस चैनल के शुरुआत से इसके साथ थे. महेंद्र ने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, मिर्जापुर से की थी. बाद में वे करीब पंद्रह साल तक अमर उजाला, मुरादाबाद और अमर उजाला, इलाहाबाद में सेवारत रहे. महेंद्र श्रीवास्तव का पद लाइव इंडिया में एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का है.
अर्चना पुष्पेंद्र सिंह ने लाइव इंडिया में एसाइनमेंट पर ज्वाइन किया है. नीतीश कुमार रिपोर्टिंग में रहेंगे. वे आईबीएन7 में भी सीबीआई कवर करते थे और लाइव इंडिया में भी यही बीट देखेंगे. अशोक राज नेशनल ब्यूरो में रखे गए हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






