Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मां-बेटे इंदिरा-राजीव के जन्‍मदिन पर केंद्र सरकार ने लुटाए साढ़े सात करोड़ के विज्ञापन

नई दिल्ली : सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रिंट मीडिया में विज्ञापन देने के वास्ते क्रमश: 4.79 करोड़ और 2.46 करोड़ रुपये खर्च किए। राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री सीएम जटुआ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुल 7.25 करोड़ रुपये विज्ञापन पर खर्च हुए। सवाल के जवाब में जटुआ ने कहा कि राजीव के जन्मदिवस समारोह को मनाने के लिए इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अभियान नहीं चलाया गया।

वर्ष 2011 में उनके जन्मदिवस के अवसर पर प्रिंट मीडिया को 4 करोड़ 79 लाख 73 हजार 656 रुपये विज्ञापन पर खर्च किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबसे ज्यादा धनराशि 95 लाख रुपये खर्च की। नवी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 82 लाख जबकि पर्यटन मंत्रालय ने 79 लाख खर्च किए। आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने 65 लाख, सूचना एवं संचार मंत्रालय ने 58 लाख जबकि सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 51 लाख रुपये खर्च किए।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया को 25 लाख और 21 लाख के विज्ञापन दिए। इंदिरा के जन्मदिन पर सूचना एवं संचार मंत्रालय ने 60 लाख, सामाजिक न्याय मंत्रालय ने 56 लाख और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने 41 लाख, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने 25 लाख और सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने 22 लाख खर्च किए। जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्रालयों ने 19-19 लाख रुपये खर्च किए। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...