भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि में संविदा पर रखे गये कर्मचारियों (आशीष जोशी+सौरभ मालवीय) का कार्यकाल अब नहीं बढाया जाएगा, जैसा कि सबको पता है, आशीष जोशी 'गरवी गुजरात और नरेन्द्र मोदी' के अनन्य उपासक हैं तो वहीँ 'छोटी हाईट' के सौरभ मालवीय बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्त्ता. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के ऊपर दबाव था क्योंकि 'बैक डोर' नियुक्तियों के मसले पर खुद मुख्यमंत्री और कुलपति घिरते हुए नज़र आये.
ऐसे में 'बड़े खिलाडियों' ने अपने को पाक साफ़ करने के लिए देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान से भगवाइयों की लम्बी जमात के बीच में से इन दोनों को किनारे लगाना ही उचित समझा. संघ और उसकी जैसी कट्टर जमातों के मुंह पर पड़ा यह तमाचा उनकी असलियत बयान करने के लिए काफी है, जिनकी नीतियों में न तो देश है, न ही आम जनमानस, अगर कोई है तो वो हैं इनके ख़ास लोग. इस जीत के नायक तमाम छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को मुबारकबाद जिन्होंने लगातार इनका बायकोट किया.
Mohammad Anas के फेसबुक वॉल से साभार.





