Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

माडर्न लड़की का ब्रेन वॉश कराकर बना दिया था कट्टर

बोस्‍टन : अपने भाई के साथ मिलकर बोस्टन मैराथन के दौरान बम धमाका करने के आरोपी तमरलान जारनायेव ने अमेरिकी लड़की से शादी की थी। आतंकवादी प्रवृत्ति के तमरलान ने अपनी पत्‍नी का 'ब्रेनवॉश' किया था जिसके बाद उसका स्‍वभाव पूरी तरह बदल गया। तमरलान की विधवा कैथरीन रसेल की एक स्‍कूलफ्रेंड ने यह खुलासा किया है।

बोस्‍टन : अपने भाई के साथ मिलकर बोस्टन मैराथन के दौरान बम धमाका करने के आरोपी तमरलान जारनायेव ने अमेरिकी लड़की से शादी की थी। आतंकवादी प्रवृत्ति के तमरलान ने अपनी पत्‍नी का 'ब्रेनवॉश' किया था जिसके बाद उसका स्‍वभाव पूरी तरह बदल गया। तमरलान की विधवा कैथरीन रसेल की एक स्‍कूलफ्रेंड ने यह खुलासा किया है।

26 साल का तमरलान बीते गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके भाई 19 वर्षीय संदिग्ध जोखार जारनायेव को भी पुलिस ने पकड़ लिया। बोस्टन मैराथन की फिनिश लाइन के पास दो धमाकों में तीन लोगों की मौत हुई थी जबकि 170 घायल हुए थे। हाई स्‍कूल के दिनों में कैथरीन इस सिद्धांत पर यकीन करती थी कि 'कुछ करो या शिकायत करना बंद करो'। डॉक्‍टर की बेटी कैथरीन स्‍कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज जाने और 'पीस कॉर्प्‍स' ज्‍वाइन करने का सपना पाले हुई थी। अपने अपने दोस्‍तों से भी कहती रहती थी कि 'जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का मजा लो'। लेकिन तमरलान से शादी के बाद उसके सारे ख्‍वाब अधूरे ही रह गए।

कैथरीन ने जब तमरलान से शादी की थी तो उसकी उम्र 21 साल थी। इन दोनों की 'जहारा' नाम की एक बेटी भी है जिसकी उम्र अभी तीन साल है। चेचेन्‍या से अमेरिका आए तमरलान से मिलने के बाद कैथरीन ने इस्‍लाम कबूल कर लिया। डॉक्‍टर बाप और नर्स मां की सबसे बड़ी संतान कैथरीन ने तमरलान के संपर्क में आने के बाद अमेरिकी मॉडर्न पोशाक पहनना छोड़ दिया और 'हिजाब' में रहने लगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...