Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मातृश्री पुरस्‍कार से नवाजे जाएंगे कई मीडिया संस्‍थानों के दर्जनों पत्रकार

पत्रकारों और कलाकारों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाने वाले 36वें मातृश्री मीडिया पुरस्कारों की आज घोषणा की गई. प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के ई टी वी शिव प्रियन और पीटीआई भाषा के नेत्रपाल शर्मा, यूएनआई के कमलेश कुमार एवं यूनीवार्ता के सुरेश तिवारी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. इसके अलावा एक धावक से डकैत बने खिलाड़ी की पीड़ा दर्शाती फिल्म पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया.

पत्रकारों और कलाकारों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिये जाने वाले 36वें मातृश्री मीडिया पुरस्कारों की आज घोषणा की गई. प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के ई टी वी शिव प्रियन और पीटीआई भाषा के नेत्रपाल शर्मा, यूएनआई के कमलेश कुमार एवं यूनीवार्ता के सुरेश तिवारी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. इसके अलावा एक धावक से डकैत बने खिलाड़ी की पीड़ा दर्शाती फिल्म पान सिंह तोमर को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म घोषित किया गया.

मातृश्री मीडिया पुरस्कार समिति के संयोजक एवं मातृ स्वर के संपादक दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के ई टी वी शिव प्रियन और पीटीआई भाषा के नेत्रपाल शर्मा, यूएनआई के कमलेश कुमार एवं यूनीवार्ता के सुरेश तिवारी को यह पुरस्कार के लिए चुना गया है. उर्दू पत्रकारिता के लिए ईटीवी के एहतशामुल हसन के नाम पर सहमति बनी. पंजाब केसरी से सुनीता मलिक, नवभारत टाइम्स से प्रशांत अस्थाना, दैनिक हिन्दुस्तान से निशांत राघव और समाज सेवा के क्षेत्र में अशोक अग्रवाल :अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संगठन के उपाध्यक्ष: को चुना गया है.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सहारा उर्दू के छायाकार नईम जावेद के साथ दैनिक जागरण के छायाकार ध्रुव कुमार, अमर उजाला की रश्मी शर्मा, जनसत्ता से नीलम गुप्ता को मातृश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है. दैनिक भास्कर के बलराम सिंह, डीएलए (सांध्य) से सत्यप्रकास  त्रिपाठी और नई दिल्ली से प्रकाशित सांध्य टाइम्स के दीप गंभीर और सांध्य वीर अजरुन से वंदना शर्मा को मातृश्री पुरस्कार दिये जाने का फैसला किया गया है. इलेक्ट्रानिक मीडिया में दूरदर्शन से रघुनाथ सिंह, आल इंडिया रेडियो से वीरसेन मलिक, सहारा समय टीवी से सतीश वर्मा, ए टू जेड टीवी से मनोज जोशी, सीएनईबी से रजनीश, जी न्यूज से देवेन्द्र पवार और एस 1 न्यूज टीवी से विजय लक्ष्मी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है.

शर्मा ने बताया कि छह मई 2012 को अभिषेक सिनेप्लेक्स सिनेमाघर चांदनी चौक में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इस समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की सूत्रधार किरण चोपड़ा होंगे. साभार : समय

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...