दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी राघवेंद्र चड्ढा के भाई मानवेंद्र चड्ढा के घर पहुंची सीबीआई टीम को लेकर उनका नाम भी उछाला गया, जिससे वे काफी आहत हैं. इस संदर्भ में राघवेंद्र चड्ढा का कहना है कि उनका अपने भाई से कोई लेना देना नहीं है. मानवेंद्र के साथ न तो उनका कोई व्यवसायिक समझौता है ना ही कोई लेन-देन है. दोनों परिवार वर्षों से अलग रह रहा है. दोनों परिवार की रसोई अलग है, कामकाज अलग है, इस स्थिति में मेरा नाम इस मामले से जोड़ा जाना निहायत ही गलत है.
उनका कहना है कि पुश्तैनी में दोनों भाइयों का हिस्सा है इसलिए हम दोनों लोग वहां रह रहते हैं. दो अलग परिवारों में जितना संबंध होता है बस उतना ही संबंध हम दोनों लोगों के बीच है. इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है. पर कुछ लोग जानबूझकर छवि खराब करने के लिए मेरा नाम ले रहे हैं तथा सामान्य पूछताछ को छापेमारी और पता नहीं क्या-क्या बता रहे हैं. इधर, बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम पूछताछ के बाद वापस लौट गई. पूछताछ के दौरान मानवेंद्र घर पर नहीं थे, वे कहीं बाहर गए हुए हैं. सीबीआई टीम ने उनकी पत्नी से कुछ लोगों के बारे में जानकारी मांगी तथा बैंक एकाउंट तथा कुछ कागजात की जानकारी लेकर लौट गई. सीबीआई ने इस मामले में किसी को पूछताछ के लिए नहीं ले गई है, जबकि पहले खबर आई थी कि मानवेंद्र की कंपनी के एक कर्मचारी को सीबीआई टीम अपने साथ ले गई है.






