Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

मानहानि कानून का इस्तेमाल मीडिया को चुप करने के हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए

: जिंदल स्टील की मानहानि याचिका खारिज : नई दिल्ली : कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले का विवाद लोगों व राष्ट्रहित से जुड़ा विषय है। इसके बारे में जानने का पाठकों को हक है। यह कहते हुए पटियाला हाउस कोर्ट की महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा ने कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी जेएसपीएल (जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड) की ओर से दायर मानहानि की याचिका खारिज कर दी। नवीन जिंदल कंपनी के चेयरमैन हैं। जेएसपीएल ने मीडिया समूहों के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

मामले पर फैसला देते हुए गोमती मनोचा ने कहा कि मानहानि के कानून का इस्तेमाल आलोचकों को चुप करने के एक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए। कोर्ट को मीडिया का बचाव करना है, जिसकी यह नैतिक, कानूनी व सामाजिक जिम्मेदारी है। कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला देश के प्राकृतिक संसाधन (संपदा) से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा इससे कठिन परिश्रम करने वाले करदाताओं का हित भी जुडा है। जिसे जानने का लोगों को हक है। देश का चौथा स्तंभ होने के नाते भ्रष्टाचार को उजागर करने व लोगों की राय जुटाने में मीडिया की अहम भूमिका है। इसे कोर्ट विफल नहीं कर सकता।

जेएसपीएल ने अपनी याचिका में यह कहते हुए मीडिया समूह, मुख्य सम्पादकों व प्रकाशकों पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था कि कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले से संबंधित गलत खबरें प्रकाशित की गई। जिससे कंपनी की छवि खराब हुई। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में 57 कोल ब्लॉक का जिक्र किया है। जिसमें से मात्र चार ब्लॉक ही कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों को आवंटित हुए थे। जिसमें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई थी। सीएजी को भी गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला था। मीडिया ने खबरों को गलत तरीके से पेश किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...