सी न्यूज यूपी-उत्तराखंड से खबर है कि मान सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है. वे असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि चैनल के बिगड़ते हालात तथा सैलरी मिलने में हो रही देरी के चलते मान सिंह ने इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी श्री न्यूज के साथ शुरू कर रहे हें. उन्हें यहां भी असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. मान सिंह इसके पहले राज एक्सप्रेस और देशबंधु अखबार को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
नेशनल दुनिया से खबर है कि तीन लोगों ने अखबार के साथ रिपोर्टर के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. शहनवाज को शामली का रिपोर्टर बनाया गया है. मुजफ्फरनगर में ऋषिराज राही तथा सहारानपुर में राजेंद्र राजन को रिपोर्टर नियुक्त किया गया है.






