Tara Shanker : यकीन नहीं हो रहा है ख़ुर्शीद दा अब नहीं रहे! सुबह से ही एम्स ट्रामा सेंटर में बैठा हूँ! अरे हरामखोरों! टीआरपीखोरों! ले ली ना एक ऐसे बेहतरीन इंसान की जान जो अब तक हर तरह के कट्टरपंथ के ख़िलाफ़ लड़ता आया था! हरदम महिलाओं के हक़ की लडाई लड़ने वाले इस इंसान को सोशल मीडिया ट्रायल ने मार डाला! ये सुसाइड नहीं, क़त्ल है!
मामला जब पुलिस में गया था तो फिर ये इंडिया टीवी वाले (रजत शर्मा) ने ये बेहयाई क्यूँ की? ऐसे तो किसी भी इंसान को फंसा कर मारा जा सकता है! अरे टीआरपीखोरों! ऐसा करो आज से तुम्ही लोग फ़ैसला सुनाओ! अरे बेहूदों! अपनी-अपनी पोस्ट क्यूँ डिलीट कर रहे हो अब?
अलविदा ख़ुर्शीद दा!
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत और सोशल एक्टिविस्ट तारा शंकर के फेसबुक वॉल से.






