Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

माया के करीबी रहे बाबूलाल कुशवाहा को माया के करीबियों से ही जान का खतरा

लखनऊ। एनआरएचएम घोटाले की सीबीआई जांच शुरू होते ही मायावती सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने अपनी जान को खतरा बताकर सनसनी फैला दी है। बाबू सिंह को सीएमओ मर्डर कांड और एनआरएचएम घोटाले के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। यूपी के पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह ने जिन लोगों से खुद की जान को खतरा बताया है उनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह और प्रमुख सचिव (होम) कुंवर फतेह बहादुर शामिल हैं। बाबू सिंह ने मुख्यमंत्री मायावती को पत्र लिखकर कहा है कि ये लोग उनसे जलते हैं और उनसे बदला लेना चाहते हैं।

बाबू सिंह के मुताबिक उन्हें लगता है कि एनआरएचएम घोटाले में दो सीएमओ और एक डिप्टी सीएमओ की हत्या के बाद अब चौथी हत्या भी हो सकती है और चौथा शिकार कोई और नहीं वो खुद हैं इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। बाबू सिंह ने पत्र की प्रति पीएम, गवर्नर, हाईकोर्ट, सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी है। गौरतलब है कि यूपी में एनआरएचएम घोटाले को लेकर लखनऊ में पहले सीएमओ बीपी सिंह और विनोद आर्या की हत्या हुई। फिर हत्या के आरोप में जेल में बंद डिप्टी सीएमओ वाय एस सचान की भी हत्या कर दी गई। अब इस पूरे घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है।

साभार- आईबीएन7

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...