Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

माया ने चार और मंत्रियों को बाहर निकाला, टिकट भी काटे

लखनऊ: यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने एक बार फिर अपने चार और मंत्रियों के हटा दिया है. शुक्रवार को वन मंत्री फतेह बहादुर सिंह (पनियारा महाराजगंज), प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सदल प्रसाद (बांसगांव-गोरखपुर), अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू (बीसलपुर-पीलीभीत) तथा मुस्लिम वक्फ राज्य मंत्री शहजिल इस्लाम अंसारी (भोजीपुरा-बरेली) को बर्खास्त करते हुए चारों की आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारी समाप्त कर दी है.

गौरतलब है कि इसके पहले मायावती ने पिछले एक सप्‍ताह के भीतर छह मंत्रियों को बाहर किया है, जबकि आज एक मंत्री ददन मिश्र ने नैतिकता के आधार पर खुद ही इस्‍तीफा दे दिया है. हालांकि यह दूसरी बात है कि लोकायुक्‍त जांच में घिरे मायावती के करीबी मंत्री नसीमुद्दीन अब भी बचे हुए हैं. मायावती मंत्रिमंडल से विभिन्‍न कारणों और आरोपों के चलते अब तक 25 मं‍त्री बाहर किए जा चुके हैं. 

बीएसपी प्रवक्ता ने बताया कि इन मंत्रियों को मंत्रिमण्डल की सदस्यता से भी पदमुक्त कर दिया गया है, ताकि ये मंत्रिगण विधान सभा चुनाव के दौरान अपने पद का दुरुपयोग न कर सकें और लोगों पर अनावश्यक दबाव न डाल सकें. प्रवक्‍ता ने बताया कि इन मंत्रियों के खिलाफ जन समस्याओं पर ध्यान न देने और क्षेत्र की घोर उपेक्षा करने की भी शिकायतें थीं. जनता की कठिनाइयों की अनदेखी करने और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने के कारण इनके प्रति लोगों में काफी असंतोष था, जिसके चलते पार्टी सुप्रीमों ने इन्‍हें मंत्रिमंडल से बाहर करने का निर्णय लिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...