Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘मालिक ही संपादक’ वाले ट्रेंड से ‘द हिंदू’ ने निकलने की कोशिश की फिर वापस खोल में घुस गया

Om Thanvi : सिद्धार्थ वरदराजन मेरे अजीज मित्र हैं। वे बहुत जिंदादिल हैं: नीचे मूंछों वाली तसवीर देखिए, जो मैंने आठ साल पहले इटली की रमणीक कोमो झील के किनारे बसे बेलाजो कस्बे में खींची थी। वे नितांत पेशेवर भी हैं। बहुत थोड़े पत्रकारों में हैं जो निरंतर पढ़ते हैं; उनके घर में किताबों का जखीरा है। 'द हिंदू' का संपादन परिवार के घेरे से बाहर निकालकर एन. राम ने सिद्धार्थ को सौंपा और एक मिसाल कायम की।

Om Thanvi : सिद्धार्थ वरदराजन मेरे अजीज मित्र हैं। वे बहुत जिंदादिल हैं: नीचे मूंछों वाली तसवीर देखिए, जो मैंने आठ साल पहले इटली की रमणीक कोमो झील के किनारे बसे बेलाजो कस्बे में खींची थी। वे नितांत पेशेवर भी हैं। बहुत थोड़े पत्रकारों में हैं जो निरंतर पढ़ते हैं; उनके घर में किताबों का जखीरा है। 'द हिंदू' का संपादन परिवार के घेरे से बाहर निकालकर एन. राम ने सिद्धार्थ को सौंपा और एक मिसाल कायम की।

दूसरी मिसाल राम ने 'द हिंदू' में फिर से परिवारवाद की स्थापना के कुचक्र में शरीक होकर कायम की है। उनके घर का अखबार है, घरेलू ढंग से चलाएं चाहे पेशेवर ढंग से, उनकी मरजी है। पर इसके लिए उन्होंने फिर पेशेवरी का छोटे-से वक्फे का नाटक क्यों किया? और अपने ही करीबी पत्रकार का अपमान? खुद 'द हिंदू' प्रतिष्ठान का अध्यक्ष बनने भर के लिए? सच्चाई यह है कि इसके लिए उन्होंने सिद्धार्थ की नहीं, संपादक नाम की निष्पक्ष-निरपेक्ष संस्था की अपने संगठन में बलि चढ़ा दी है।

सुनते हैं, 'द हिंदू' का कुनबा इसलिए सिद्धार्थ से खफा था कि उन्होंने विकीलीक्स की लंबी पोलखोल श्रृंखला छापी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आड़े हाथों लिया, नरेंद्र मोदी की सभाओं में टोपी-बुरके के प्रपंच को पकड़ा और 'द हिंदू' के दरवाजे उत्तर भारत के लेखकों के लिए भी खोल दिए। इससे 'द हिंदू' को वह पेशेवराना प्रतिष्ठा हासिल हुई, जो अखबार पहले इस स्तर पर अजिर्त नहीं कर पाया था।

दुर्भाग्य से देश में ज्यादातर अखबारों के संपादक मालिक ही हैं। 'द हिंदू' ने उससे निकलने की किंचित कोशिश की। लेकिन अब वह वापस अपने खोल में घुस गया है। यह भारतीय पत्रकारिता की विडंबना है। इस घटना से एन. राम का कद छोटा हुआ है। सिद्धार्थ के साथ लंबी दूरी तय करने के बाद अचानक मुड़कर और सामंती परिवारवाद का वरण कर उन्होंने दरअसल अपनी हुज्जत करवाई है। मैं उन्हें प्रतिबद्ध वामपंथी मानता था। कैसे वामपंथी हैं, खुदा जाने!

xxx

Om Thanvi : मेरे मित्र सिद्धार्थ वरदराजन, अपने संपादन के अल्पकाल में जिन्होंने 'द हिंदू' को खांटी दक्षिण भारतीय छवि से सचमुच की राष्ट्रीय छवि अर्जित करवाई। उस 'द हिंदू' का संपादन अब फिर से मालिक लोग ही करेंगे। प्रबंधन के इस अप्रत्याशित फैसले पर सिद्धार्थ ने उन्हें अलविदा कह दिया है। सिद्धार्थ की चिर-परिचित निश्छल हंसी में यह तस्वीर मैंने दिसंबर 2005 में बेलाजो (इटली) में ली थी, जहां हम दोनों पत्रकारिता पर एक संगोष्ठी में शिरकत के लिए गए थे। हमने नेपाल, तुर्की, बेल्जियम आदि देशों में भी एक साथ यात्राएं और गलबतियां कीं। तुर्की (इस्तांबुल) में एन. राम भी हमारे साथ थे। बहरहाल, सिद्धार्थ अब भी दोस्ती निभाते हैं, जिसका मुझे गर्व है। संपादन में उनके बेहतर पड़ाव के लिए आपकी-हमारी शुभाशंसा उनके साथ है।

वरिष्ठ पत्रकार और जनसत्ता अखबार के संपादक ओम थानवी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...