Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडियाकर्मियों ने टाल दिया फैजाबाद में संभावित बवाल

उत्तर प्रदेश का फैजाबाद जिला, जो की अयोध्या की वजह से ज्यादा मशहूर है, इस जिले में 23 जुलाई की रात इस शहर का माहौल कुछ इस तरह बिगड़ गया की उसको संभालने में प्रशासन नाकाम हो गया था. मामला था कि फैजाबाद के सहादतगंज ईलाके में दो समुदाय के लोगो में झगडा हो गया जिसको लेकर P.A.C के जवानों ने एक समुदाय के व्यक्ति को झापड़ मार दिया और उसको भगा दिया. तभी ये अफवाह उडी कि पुलिस ने मस्जिद में जाने से रोक लगा दी है और वो भी इस रमजान के महीने में.

 तब क्या होना था, ये बात आग की तरह पूरे शहर में फ़ैल गयी और फिर सभी लोगों ने उस जगह पर कूच कर दिया. पुलिस ने जगह जगह भीड़ को रोकने की कोशिश की पर भीड़ न रुकी और दंगा-बवाल करने की नीयत से घटना स्थल पर बढ़ने लगी. जब पुलिस प्रशासन के हाथ से ये मामला निकलता दिखा तब इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कुछ कर्मियों ने अपना कैमरा और माइक छोड़ कर भीड़ को रोकने में लग गए. किसी भी इलेक्ट्रोनिक मीडिया कर्मी ने ये खबर अपने चैनल में नहीं बताई क्योंकि इससे मामला और बढ़ सकता था और फिर मीडिया कर्मी लग गए भीड़ को रोकने में. आज तक न्यूज़ चैनल के बन्बीर सिंह समेत कई पत्रकरों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की. मीडिया कर्मियों ने अपना कैमरा बंद करवा दिया और लग गए भीड़ को समझाने में ताकि उनके शहर का माहौल न बिगड़े. अगर ये मामला मीडिया कर्मियों ने जिले स्तर पर न मैनेज किया होता तो पूरे प्रदेश का माहौल बिगड़ सकता था.
 
फैजाबाद से विनय प्रकाश सिंह की रिपोर्ट.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...