Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मीडियाकर्मियों पर हमला का मामला : आज से अनशन करेंगे वर्द्धमान के पत्रकार

व‌र्द्धमान : व‌र्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर चिकित्सकों द्वारा बुधवार को मीडिया कर्मियों की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में मीडिया कर्मियों ने गुरुवार को जिला शासक कार्यालय के समक्ष धरना देकर आरोपी चिकित्‍सकों की गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस मामले में अभी तक किसी आरोपी डॉक्‍टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पत्रकारों ने कहा है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती तो वे शुक्रवार से अनशन करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि बुधवार को व‌र्द्धमान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ पत्रकार खबर संकलन करने गए थे। उस दौरान दर्जनों जूनियर चिकित्सकों ने मीडियाकर्मियों के ऊपर लाठी, डंडा से हमला कर दिया, जिसमें एक दर्जन से ज्‍यादा मीडिया कर्मी जख्मी हुए। इनमें उदित सिन्हा, मुकुल, रहमान सहित कई मीडियाकर्मियों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पत्रकारों ने थाने में इस मामले की शिकायत की थी, इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। नाराज मीडियाकर्मियों ने डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया तथा शुक्रवार यानी आज से अनशन करने की चेतावनी दी है। मीडियाकर्मियों ने कहा है कि अगर उन्‍हें न्‍याय नहीं मिला तो आंदोलन का रास्‍ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे। धरना-प्रदर्शन के दौरान दर्जनों की संख्‍या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...