Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडियाकर्मियों से दबंगई और मारपीट आईजी को पड़ी भारी, मांगी माफी

पंचकूला : पंजाब पुलिस के आईजी साइबर क्राइम को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के कैमरामैन और पत्रकार को गालियां, देना और थप्‍पड़ जड़कर दबंगई दिखाना महंगा पड़ा। पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने आईजी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके घर के बाहर लगभग 2 घंटे तक जमकर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी की। आखिरकार आईजी ने सबके सामने दोनों से माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ाया।

पंचकूला : पंजाब पुलिस के आईजी साइबर क्राइम को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के कैमरामैन और पत्रकार को गालियां, देना और थप्‍पड़ जड़कर दबंगई दिखाना महंगा पड़ा। पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने आईजी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके घर के बाहर लगभग 2 घंटे तक जमकर धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी की। आखिरकार आईजी ने सबके सामने दोनों से माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ाया।

स्थानीय सैक्टर-7 स्थित कोठी नम्बर-1205 में पंजाब पुलिस के आईजी साइबर क्राइम बी.के. गर्ग का आवास है। उनके घर के साथ वाले प्लॉट में हुडा का टयूबवेल लगा है। उच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत इस प्लॉट में आईजी बी.के. गर्ग ने अपनी गारद के लिए टैंट लगा रखा है और इस टैंट में टीवी, कूलर, पंखे, लाइट की सुविधा के लिए बिजली का कनेक्शन भी दे रखा था। सोमवार दोपहर को एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र का कैमरामैन और रिपोर्टर ने इसकी फोटोग्राफी की तो आईजी बी.के. गर्ग को इसकी भनक लग गई। वह घर से अपनी वर्दी में ही तमतमाते हुए गनमैन के साथ बाहर आए और पत्रकार व फोटोग्राफर को गालियां देनी शुरू कर दी। यहां तक कि उनका गला पकड़ लिया और थप्पड़ जड़ दिए। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने कैमरामैन को पकड़ लिया और गर्ग ने कैमरा छीनकर उसे थप्पड़ मारा और कैमरा लेकर घर के अंदर चले गए।

पत्रकार एवं फोटोग्राफर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मीडियाकर्मियों को दी। इस पर पंचकूला पुलिस के साथ तमाम मीडिया कर्मी भी वहां पहुंच गए। सूचना मिलने पर पंचकूला के विधायक डीके बंसल, कांफैड के चेयरमैन बजरंगदास गर्ग, पूर्व नगर परिषद प्रधान रविंद्र रावल, हजकां जिला प्रधान शशि शर्मा, इनैलो शहरी जिला प्रधान मनोज अग्रवाल, हजकां नेता दलबीर वाल्मीकि, रैजीडैंट्स वैल्फेयर एसोसिएशन सैक्टर-7 के प्रधान तरसेम गर्ग, पूर्व पार्षद सी.बी. गोयल, समाजसेवी हेमंत किंगर, संजय आहूजा, सैक्टर-16 से समाजसेवी अभि मेहता व रंजीता मेहता भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और आई.जी. के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पत्रकारों ने आईजी से कैमरा वापस दिलाने और आईजी के खिलाफ ड्यूटी में खलल डालने, मारपीट करने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की। लगभग 2 घंटे तक चले प्रदर्शन और खींचतान के बाद आखिरकार आईजी गर्ग को मीडिया कर्मियों एवं अन्य प्रदर्शनकारियों के सामने आकर बिना शर्त माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ाना पड़ा। उन्‍होंने अपनी गलती भी स्‍वीकारी परंतु कैमरा वापस करने से पहले उसमें गारद टैंट एवं बिजली कनेक्शन आदि की फोटो डिलीट कर दी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...