निम्बाहेडा : राज्य स्तर पर पत्रकारों के बड़े संगठन राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की प्रदेश कार्यकारिणी में निम्बहेड़ा के युवा पत्रकार मनोज सोनी को संयुक्त सचिव बनाया गया है. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार किशोर मालवीय, दिल्ली तथा वरिष्ठ पत्रकार वीर सक्सेना, जयपुर के निर्देश पर प्रदेश के सातों संभागों के पत्रकारों को सम्मिलित किया है.
निम्बाहेड़ा के दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता सहित नगर की कई सामाजिक संगठनों से वर्षों से जुड़े सोनी वर्तमान में पंजाब केसरी से जुड़े हुए हैं. वे जैन गजट समाचार पत्र, एचबीसी न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे पिछले बीस सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. श्री सोनी के नियुक्ति पर मीडियाकर्मियों ने प्रसन्नता जताई है. प्रेस रिलीज






