Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

मीडिया कर्मियों को दिलाउंगा जीवन बीमा : मनोज तिवारी

नई दिल्ली : फिल्म एक्टर, भोजपुरी गायक और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने विशेष रूप से शनिवार शाम क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से उनकी समस्याओं पर गहन चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह क्राइम रिपोटरों का बीमा करवाने का प्रयास करेंगे। तिवारी ने कहा कि पत्रकार कई तरह की परेशानियों का सामना कर जनता तक खबरें पहुंचाते हैं। उनका जीवन हमेशा जोखिम भरा होता है।

नई दिल्ली : फिल्म एक्टर, भोजपुरी गायक और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने विशेष रूप से शनिवार शाम क्राइम रिपोर्टर्स एसोसिएशन से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से उनकी समस्याओं पर गहन चर्चा की। इसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह क्राइम रिपोटरों का बीमा करवाने का प्रयास करेंगे। तिवारी ने कहा कि पत्रकार कई तरह की परेशानियों का सामना कर जनता तक खबरें पहुंचाते हैं। उनका जीवन हमेशा जोखिम भरा होता है।

पत्रकारों की जीवन सुरक्षा के लिए बीमा होना अति आवश्यक  है। तिवारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और इसकी रक्षा करना देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य होना चाहिए। इसलिए अगर में चुनाव जीतता हूं तो संसद में जाकर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाऊंगा। तिवारी ने कहा कि मुझे जब से प्रत्याशी बनाया गया है तब से मैं उत्तर पूर्वी दिल्ली में घूम रहा हूं। इस क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं है। ट्रैफिक बदहाल है। अस्पतालों की स्थिति बद से बदतर है। क्षेत्र में अनेकों कॉलोनियों में पानी की पाईप लाइन तक नहीं। क्षेत्र की कॉलोनियों से विकास तो कोसों दूर है। असुविधाओं में जीते-जीते लोग भूल गए हैं कि सुविधाएं क्या होती हैं। बच्चों के लिए पार्क नहीं हैं, खेल-कूद के लिए कोई बड़ा स्टेडियम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में भी नॉर्थ-ईस्ट सबसे पिछड़ा हुआ है। मनोज तिवारी ने सभी क्राइम रिपोर्टर्स से कहा कि वह उनसे कभी भी मुलाकात कर सकते हैं, वह हमेशा उनके लिए उपस्थित रहेंगे।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...