Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया जिस तरह आसाराम बापू को सबसे बड़ा दुराचारी साबित करने का अभियान चला रहा, वह किसी दृष्टि से पत्रकारिता नहीं है

Awadhesh Kumar : कई मित्र मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं आसाराम बापू के पक्ष में क्यों खड़ा हो गया हूं। सच यह है कि मैं न उनके पक्ष में खड़ा हूं न विपक्ष में। जब मामला पुलिस से न्यायालय तक है तो पक्ष-विपक्ष का प्रश्न कहां है। मेरा प्रतिकार तो मीडिया की भूमिका से है। मैंने अपनी टिप्पणियों में यही कहा है कि मीडिया आरोप के साथ ही जिस तरह आसाराम बापू को सबसे बड़ा दुराचारी साबित करने का अभियान चला रहा है वह किसी दृष्टि से पत्रकारिता नहीं है। किसी का दिन रात पीछा करना, उसे चैन से कहीं आने-जाने न देना कौन सी पत्रकारिता है? मीडिया को पुलिस पर दबाव इस बात का बनाना चाहिए था कि वह बिना किसी के पक्ष-विपक्ष में गए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करे। 

मीडिया ने दबाव इस बात का बनाया कि आसाराम बापू को हर हाल में अपराधी साबित करो। यह पत्रकारिता के नाम पर आतंक है। आसाराम की संपत्ति, उनके अन्य कार्य सारे इस समय मुद्दा बनाए जा रहे हैं, जिनमें कुछ सही हो सकते हैं, पर इस समय पुलिस के पास केवल एक लड़की द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप है और मैं उसी संदर्भ में अपना मत प्रकट कर रहा हूं। मेरा यह भी मानना है कि आसाराम बापू या ऐसे अन्य आश्रम संस्कृति के लोगों का भारतीय सभ्यता-संस्कृति को बनाए रखने सहित शिक्षा, संस्कार, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में जो योगदान है उनकी भी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। लेकिन मेरा किसी भी अपने पत्रकार मित्र से निजी नाराजगी नहीं। यह मेरा विचार है। हर व्यक्ति को मेरे से सहमत-असहमत होने का अधिकार है।
 
वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार के फेसबुक वॉल से.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...