Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

मीडिया संबंधित नीतियां तैयार करते समय इस उद्योग की राय पर गौर होगा : तिवारी

मुम्बई : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मीडिया और विज्ञापन जगत को भरोसा दिलाया है कि इस क्षेत्र से सम्बंधित नीतियां तैयार करने में इस उद्योग की राय पर गौर किया जाएगा। इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन (आईएए) के पहले लीडरशिप पुरस्कार समारोह में शनिवार देर शाम यहां तिवारी ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग के साथ जुड़े विरोधाभासों को गिनाया, जिसमें उन्होंने आत्मनियमन, विषम आय मॉडल और दोषपूर्ण प्रसार मापक मॉडल तथा अन्य विरोधाभासों का नाम लिया।

पूरे मीडिया, मनोरंजन, और दूरसंचार क्षेत्र में, अतिरेक से सम्बंधित मुद्दों से निपटने के लिए एक वैधानिक तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए तिवारी ने कहा, ‘‘मीडिया, मनोरंजन, और दूरसंचार में अतिरेक अपरिहार्य है।’’ तिवारी ने इस मौके पर विभिन्न श्रेणियों में आईएए लीडरशिप पुरस्कार प्रदान किए, और विपणन, विज्ञापन तथा मीडिया जगत के लोगों को सम्मापित किया। वयोवृद्ध मीडिया पेशेवर प्रदीप गुहा को हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया, जबकि विज्ञापन उद्योग के साम बालसारा को मीडिया एजेंसी हेड ऑफ द यीयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुहा टाइम्स समूह और जी नेटवर्क से जुड़े रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...