Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मुंगेर की वयोवृद्ध महिला पत्रकार की मृत्यु

मुंगेर (बिहार) : मुंगेर सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सकों ने जिस मरीज को ब्रेन-हैमरेज के आघात के बाद कुछ घंटों का मेहमान बताया, वह मरीज तीन वर्षों तक मृत्यु से सफलता पूर्वक संघर्ष करती रहीं। चिकित्सकों ने मरीज को ईश्वर की दया पर छोड़ देने की सलाह दी थी। लेकिन मरीज के पति, पुत्र, पुत्र-वधू, समाजसेवी और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वयं चिकित्सक की भूमिका निभाई और अभूतपूर्व सफलता हासिल की।

बात हो रही है मुंगेर की वयोवृद्ध महिला पत्रकार सावित्री देवी की। उनकी मृत्यु कल हुई। वह 81 वर्ष की थीं। वह हिन्दी दैनिक 'प्रदीप' के लिए मुंगेर जिला संवाददाता के रूप में वर्ष 1965 से 1986 तक कार्यरत रहीं। वह मुंगेर के वरिष्ठ पत्रकार और अधिवक्ता काशी प्रसाद की धर्मपत्नी थीं। वह अपने पीछे चार पुत्र श्रीकृष्ण प्रसाद (अधिवक्ता), पी. संजय (ज्योतिषाचार्य), अजय कुमार (अधिवक्ता) और बिजय कुमार (सरकारी सेवक) समेत भरापूरा परिवार छोड़ गईं हैं। उनका दाह-संस्कार हिन्दू-रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि कनिष्ठ पुत्र बिजय कुमार ने दी।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...