मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज के पिता सुखदेव नारायण का निधन हो गया. उनकी उम्र 95 वर्ष थी. आखिरी दिनों में वे गिरने के चलते घायल हो गए थे. उनका निधन 29 सितंबर को बिहार के सुपौल जिले के बीरभूमि गांव में हुआ. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके चार बेटे व एक बेटी हैं. तेरवहीं की रस्म 12 अक्टूबर को गांव में ही होगी.
पूरे जीवन सुखदेव नारायण ने कभी कोई एलौपैथिक दवा नहीं खाई और अंत तक उन्हें कोई रोग नहीं हुआ. आखिरी दिनों में डाक्टर ने जब एलोपैथिक दवा देने की कोशिश की तो उन्होंने आयुर्वेदिक दवा की मांग करते हुए एलोपैथिक दवा खाने से इनकार कर दिया था. पिता के निधन पर कई लोगों ने अजय को फोन कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की.





