Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मुंबई प्रेस क्लब में कामतानाथ की कहानी पर बनी शार्ट फिल्म का हुआ प्रदर्शन

24 जनवरी, 2014 की शाम प्रेस क्लब, मुंबई में हिंदी के सुपरिचित कथाकार कामतानाथ द्वारा लिखित कहानी 'सारी रात' पर बनी शार्ट फ़िल्म का चित्रण किया गया। फ़िल्म के चित्रण के उपरांत फ़िल्म के कलाकारों के साथ चर्चा-परिचर्चा में मशहूर चित्रकार-लेखक आबिद सुरती, प्रतिष्ठित कथाकार श्रीमती सुधा अरोड़ा, सुप्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक एवं आयकर आयुक्त आर.के.पालीवाल तथा मशहूर रंगकर्मी एवं फ़िल्म अभिनेत्री डॉली ठाकौर ने भागीदारी की. कार्यक्रम का संचालन कवि-शायर देवमणि पांडेय ने किया.

24 जनवरी, 2014 की शाम प्रेस क्लब, मुंबई में हिंदी के सुपरिचित कथाकार कामतानाथ द्वारा लिखित कहानी 'सारी रात' पर बनी शार्ट फ़िल्म का चित्रण किया गया। फ़िल्म के चित्रण के उपरांत फ़िल्म के कलाकारों के साथ चर्चा-परिचर्चा में मशहूर चित्रकार-लेखक आबिद सुरती, प्रतिष्ठित कथाकार श्रीमती सुधा अरोड़ा, सुप्रसिद्ध समाजसेवी, लेखक एवं आयकर आयुक्त आर.के.पालीवाल तथा मशहूर रंगकर्मी एवं फ़िल्म अभिनेत्री डॉली ठाकौर ने भागीदारी की. कार्यक्रम का संचालन कवि-शायर देवमणि पांडेय ने किया.

फ़िल्म के युवा निर्देशक परिमल आलोक, अभिनेत्री पारू गम्भीर और सिने सम्पादक बलजीत कौर लाल ने दर्शकों के सवालों के जवाब दिए. इस परिचर्चा में मुम्बई महानगर के चित्रकार जैन कमल, कवि शैलेश सिंह, कवि संजय भिसे, कवि बसंत आर्य, कहानीकार शाश्वत रतन, गीतकार रासबिहारी पांडेय आदि रचनाकारों ने प्रमुखता से हिस्सा लिया.

फ़िल्म के निर्देशक परिमल आलोक ने बताया कि 12 सिने उत्सवों में इस लघु फ़िल्म का चित्रण हो चुका है. टाटा स्टील सुपर शार्ट्स 2013, जमशेदपुर में इसे बेस्ट डाइरेक्टर एवं बेस्ट फीमेल ऐक्टर अवार्ड तथा बंग्लूर शार्ट्स फ़िल्म फेस्टीवल में इसे स्पेशल जूरी अवार्ड प्रदान किया गया. न्यूयार्क में आयोजित इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टीवल 2013 में इसे बेस्ट शार्ट फ़िल्म के लिए तथा स्टु्टगार्ट (जर्मनी) के फ़िल्म फ़ेस्टीवल 2013 में इसे ऑडियंस अवार्ड के लिए नामांकित किया गया.

फ़िल्म के युवा निर्देशक परिमल आलोक एक प्रतिभाशाली रंगकर्मी हैं और जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के रंग समूह मोटली से जुड़े हैं. ग़ौरतलब है कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने स्वर्गीय कामतानाथ की लोकप्रिय कहानी संक्रमण का नाट्य रूपांतरण किया जिसकी देश-विदेश में अनेक प्रस्तुतियाँ हुईं और इसे दर्शकों का ज़बरदस्त प्रतिसाद मिला. हाल ही में त्रैमासिक पत्रिका शब्दयोग ने स्वर्गीय कामतानाथ पर केंद्रित विशेषांक का प्रकाशन किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...