Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मुंबई में गोपाल शर्मा और रांची में अनुज सिन्हा की किताब लोकार्पित, देखें तस्वीर

मुंबई के जाने माने फक्कड़ और अक्खड़ पत्रकार गोपाल शर्मा के साठवें जन्म दिवस पर आयोजित एक समारोह में उनकी पुस्तक 'बंबई दर बंबई' का विमोचन किया गया। विमोचन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, वागीश सारस्वत, नंद किशोर नौटियाल, जगदंबा प्रसाद दीक्षित, आलोक भट्टाचार्य और प्रेम शुक्ल उपस्थित रहे। नीचे विमोचन समारोह की तस्वीर है जिसमें बीच में श्रीमती प्रेमा शर्मा और गोपाल शर्मा दिखाई दे रहे हैं।

मुंबई के जाने माने फक्कड़ और अक्खड़ पत्रकार गोपाल शर्मा के साठवें जन्म दिवस पर आयोजित एक समारोह में उनकी पुस्तक 'बंबई दर बंबई' का विमोचन किया गया। विमोचन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, वागीश सारस्वत, नंद किशोर नौटियाल, जगदंबा प्रसाद दीक्षित, आलोक भट्टाचार्य और प्रेम शुक्ल उपस्थित रहे। नीचे विमोचन समारोह की तस्वीर है जिसमें बीच में श्रीमती प्रेमा शर्मा और गोपाल शर्मा दिखाई दे रहे हैं।


रांची में रविवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा लिखित एवं प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'शोषण, संघर्ष और शहादत' का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश समेत कई जाने माने लोग उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य के आंदोलकारियों की जीवनी पाठ्य पुस्तकों में शामिल की जाएगी। राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा, आज का दिन संकल्प लेने का दिन है। हमें सोचना चाहिए कि झारखंड हमारे लिए नहीं, हम झारखंड के लिए बने हैं। उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि हमें संवेदना के साथ देखना होगा। राज्य निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास होना चाहिए। उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह पुस्तक एक दस्तावेज है। वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश ने भी अपने विचार व्यक्त किए। लेखक अनुज कुमार सिन्हा ने पुस्तक के बारे में अपने अनुभव को साझा किया। स्वागत एवं धन्यवाद प्रभात प्रकाशन के पीयूष कुमार ने दिया। राजेश शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों को सम्मानित किया। मौके पर शहीदों के परिजनों एवं आंदोलनकारियों को शॉल देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम से संबंधित तस्वीर नीचे है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...