Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुंबई में फोटो जर्नलिस्ट से रेप में एक अरेस्ट, पीड़िता की हालत स्थिर, विरोध प्रदर्शन शुरू

मुंबई के परेल इलाके में गुरुवार रात एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने बाकी के चार संदिग्धों को पहचानने का दावा किया है. इस बीच जसलोक अस्पताल की डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा है कि पीड़ित की हालत स्थिर है. पीड़ित लड़की मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने कहा, "लकड़ी को कभी भी आईसीयू में नहीं रखा गया था. उन्हें आंतरिक और बाहरी चोटें हैं. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी स्थिति जल्द ही सुधर जाए"

मुंबई के परेल इलाके में गुरुवार रात एक फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने बाकी के चार संदिग्धों को पहचानने का दावा किया है. इस बीच जसलोक अस्पताल की डॉक्टर तरंग ज्ञानचंदानी ने कहा है कि पीड़ित की हालत स्थिर है. पीड़ित लड़की मुंबई के जसलोक अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने कहा, "लकड़ी को कभी भी आईसीयू में नहीं रखा गया था. उन्हें आंतरिक और बाहरी चोटें हैं. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी स्थिति जल्द ही सुधर जाए"

बलात्कार की ये घटना केंद्रीय मुंबई के परेल इलाके में शक्ति मिल के नज़दीक शाम छह बजे के आसपास घटी और इसमें पाँच लोग शामिल थे जिन्होंने लड़की के मित्र को बांध दिया और उसका बलात्कार किया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने जानकारी दी कि जब ये महिला तस्वीर ले रही थी तो संदिग्धों ने उनसे पूछा कि वो इमारत में कैसे घुस गईं क्योंकि इमारत रेलवे संपत्ति का हिस्सा थी. सत्यापाल सिंह ने बताया कि उसके बाद एक लड़के ने लड़की के दोस्त को बांधने के बाद महिला के साथ कथित बलात्कार किया. पुलिस ने शुक्रवार सुबह पाँच संदिग्धों का स्केच जारी किया था. पुलिस आयुक्त के मुताबिक पीड़ितों के बयान के आधार पर इन स्केचों को बनाया गया था जिसके मदद से अभियुक्तों की पहचान हो सकी.

महाराष्ट्र के गृह सचिव विनीत अग्रवाल ने बताया कि गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस से घटना के बारे में एक रिपोर्ट मांगी है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस महिला की उम्र 22 साल है और ये एक अंग्रेजी पत्रिका में इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं. एक स्थानीय पत्रकार जतिन देसाई का कहना है कि इस घटना पर पत्रकारों और दूसरे संगठनों ने गुरुवार को मुंबई में प्रदर्शन किए और शुक्रवार को भी और प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे. पुलिस के अनुसार ये महिला मुंबई की चॉल पर कहानी बनाने के लिए गई हुई थी जब ये वारदात हुई. हाल के दिनों में लगातार बलात्कार के मामले सामने आते रहे हैं.

राजधानी दिल्ली में पिछले साल 16 दिसंबर को पैरा मेडिकल की छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार की घटना घटी थी. 16 दिसंबर बलात्कार मामले में अभी सुनवाई चल रही है. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. लोगों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन के ज़रिए गुस्से का इजहार किया और पीडि़ता के लिए न्याय की गुहार लगाई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने लड़की और उनके पुरुष मित्र के साथ मारपीट भी की थी. लड़की को इलाज के लिए सिंगापुर भी ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में कुल छह लोगों को क्लिक करें अभियुक्त बनाया गया था. इनमें से एक को कुछ महीने पहले जेल में मृत पाया गया था. जेल अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने ख़ुदकुशी की है जबकि परिवार वालों का आरोप था कि ये हत्या का मामला है. इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है.

(साभार- बीबीसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...