Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

मुंबई से हिंदी-अंग्रेजी में लांच होगा ‘अब्सलूट इंडिया’ अखबार, द्विजेन्द्र तिवारी संपादक और अजय गर्ग आरई

मुम्बई। जैसे जैसे चुनाव समीप आ रहे हैं, देश में नए अख़बार और न्यूज़ चैनलों की बाढ़ आ रही है। मुंबई में हिंदी और अग्रेजी का एक नया अख़बार आ रहा है। पिछले दिनों इस अख़बार के हिंदी और अंग्रेजी एडिशन के लिए नवभारत टाइम्स और मुम्बई मिरर में वैकंसी निकली गयी थी। इन दिनों दोनों अखबारों के लिए इन्टरव्यू चल रहे हैं। हालाँकि विज्ञापन में अख़बार का नाम नहीं दिया गया था।

मुम्बई। जैसे जैसे चुनाव समीप आ रहे हैं, देश में नए अख़बार और न्यूज़ चैनलों की बाढ़ आ रही है। मुंबई में हिंदी और अग्रेजी का एक नया अख़बार आ रहा है। पिछले दिनों इस अख़बार के हिंदी और अंग्रेजी एडिशन के लिए नवभारत टाइम्स और मुम्बई मिरर में वैकंसी निकली गयी थी। इन दिनों दोनों अखबारों के लिए इन्टरव्यू चल रहे हैं। हालाँकि विज्ञापन में अख़बार का नाम नहीं दिया गया था।

भड़ास को मिली जानकारी के अनुसार इस अख़बार का नाम 'अब्सलूट इंडिया' होगा। हमारा महानगर के संपादक रहे द्विजेन्द्र तिवारी इस अख़बार के प्रधान संपादक होंगे जबकि स्थानीय संपादक के रूप में नई दुनिया से आये अजय गर्ग की नियुक्ति की गयी है।

इस अख़बार के मालिक 'अब्सलूट स्पा व सलून' वाले हैं। कनाडा, सिंगापूर के अलावा भारत में 'अब्सलूट स्पा' की कई शाखाये हैं। यह 14 पेज का पूरा रंगीन अख़बार होगा। सूत्रों के अनुसार नवभारत मुंबई व हमारा महानगर से बड़ी सख्या में लोग 'अब्सलूट इंडिया' में जा रहे हैं। इस समाचार पत्र का स्तरीय सामग्री देने पर पूरा जोर होगा। 'अब्सलुट इंडिया' का प्रकाशन दशहरे पर शुरू होने वाला है। फिलहाल मुंबई में हिंदी के 9 दैनिक अख़बार निकलते हैं। पर लोकल न्यूज़ कवरेज बेहद कमजोर होने के बावजूद नवभारत टाइम्स का एकक्षत्र राज्य है। इसलिए मुंबई में एक अच्छे हिंदी अख़बार के लिए पर्याप्त जगह है।

इस बीच खबर है कि लोकमत समाचार भी लोकसभा चुनाव से पहले मुंबई से अपना प्रकाशन शुरू करेगा। महाराष्ट्र में 6 एडिशन के साथ लोकमत समाचार राज्य का नंबर एक हिंदी दैनिक बना हुआ है। इसी साल लोकमत समाचार ने जलगाव व पुणे एडिशन लांच किया है। अब बारी मुंबई की है। मराठी दैनिक तरुण भारत भी जल्द मुंबई से अपना प्रकाशन शुरू करेगा। दूसरी और मुंबई से दबंग दुनिया का प्रकाशन अधर में लटक गया है। दो माह पहले इसके लिए भर्ती हुई थी। पर अभी तक इस अख़बार का प्रकाशन शुरू नहीं हो सका। वैसे भी इस अख़बार ने जो सम्पादकीय टीम तैयार की है। उसकी वजह से दबंग दुनिया को लेकर मुंबई के हिंदी पत्रकारों में कोई उत्साह नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...