Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मुकेश अंबानी के बाद मोहन भागवत ने भेजा आठ चैनलों को नोटिस

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने एक बार फिर टीवी चैनलों को नोटिस भेजा है. मुकेश ने जहां सभी न्‍यूज चैनलों को नोटिस भेजा था वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आठ चैनलों को नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है. मोहन भागवत की तरफ से उनके वकील राजीव तुली ने आठों न्‍यूज चैनलों को नोटिस दिया है. नोटिस में सभी चैनलों पर आरोप लगाया गया है कि वे गलत तथ्‍यों के आधार पर आरएसएस प्रमुख को बदनाम करने की कोशिश की. 

 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने एक बार फिर टीवी चैनलों को नोटिस भेजा है. मुकेश ने जहां सभी न्‍यूज चैनलों को नोटिस भेजा था वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आठ चैनलों को नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है. मोहन भागवत की तरफ से उनके वकील राजीव तुली ने आठों न्‍यूज चैनलों को नोटिस दिया है. नोटिस में सभी चैनलों पर आरोप लगाया गया है कि वे गलत तथ्‍यों के आधार पर आरएसएस प्रमुख को बदनाम करने की कोशिश की. 
इंदौर में मोहन भागवत ने एक बयान दिया था, जिसके अनुसार महिलाओं को घर का काम देखना चाहिए तथा पुरुषों को अर्जक का काम करना चाहिए. नोटिस में आरोप है कि इसी बयान को उक्‍त टीवी चैनल तोड़ मरोड़ कर पेश किए हैं, जिससे आरएसएस प्रमुख की छवि को गहरा धक्‍का पहुंचा है. नोटिस में कहा गया है कि मोहन भागवत महिला-पुरुष में समानता के पक्षधर रहे हैं परन्‍तु टीवी चैनलों ने अखबारों के हवाले से उनके बयानों को गलत तरीके से प्रस्‍तुत किया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. 
 
राजीव तुली ने नोटिस में कहा है कि इसके पहले भी टीवी चैनल उनके दिल्‍ली गैंगरेप मामले में दिए गए बयान को अपने तरीके से प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की. नोटिस में मोहन भागवत द्वारा छह जनवरी को भारतीय शादी पर दिए गए बयान पर भी कहा गया है कि इसे भी तमाम टीवी चैनल गलत तरीके से प्रसारित किए. इसके चलते देश विदेश में आरएसएस तथा स्‍वयंसेवकों की छवि देश-विदेश में खराब हुई है. नोटिस में सभी आठों चैनलों को कहा गया है कि वे इस मामले में जल्‍द से जल्‍द माफी मांगकर सही वस्‍तु स्थिति तथा बयान का प्रसारण करें.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...