Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने किया पत्रकारों की आवासीय कॉलोनी ‘मीडिया सिटी’ का लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मकर संक्रांति और ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा महोबा बाजार में निर्मित आवासीय कॉलोनी ‘मीडिया सिटी’ का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी का भूमि पूजन और शिलान्यास भी स्वयं उनके हाथों 14 जनवरी 2007 को मकर संक्रांति के दिन सम्पन्न हुआ था। डॉ. रमन सिंह ने कॉलोनी के लोकार्पण पर पत्रकारों की गृह निर्माण सहकारी समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मकर संक्रांति और ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति द्वारा महोबा बाजार में निर्मित आवासीय कॉलोनी ‘मीडिया सिटी’ का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि कॉलोनी का भूमि पूजन और शिलान्यास भी स्वयं उनके हाथों 14 जनवरी 2007 को मकर संक्रांति के दिन सम्पन्न हुआ था। डॉ. रमन सिंह ने कॉलोनी के लोकार्पण पर पत्रकारों की गृह निर्माण सहकारी समिति के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

डॉ. सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति और ईद के पावन अवसर पर यह शुभ कार्य सम्पन्न हुआ है। मकर संक्रांति में भगवान सूर्य नारायण की दिशा बदलती है। उनसे प्रार्थना है कि सबके जीवन की दशा बदले और सबके जीवन में स्थिरता और खुशहाली आए। डॉ. रमन सिंह ने कॉलोनी में नव-निर्मित नौ मकानों का उल्लेख करते हुए शेष 50 परिवारों से भी मकान जल्द बनाने का आग्रह किया और कहा कि ‘मीडिया सिटी’ के प्रथम चरण में सभी 59 परिवारों के मकान बन जाने के बाद राज्य सरकार समिति के अन्य सदस्य पत्रकारों के लिए मीडिया सिटी फेस-2 के लिए भी अपनी ओर से हर संभव सहयोग देगी।

समिति के सदस्यों ने मीडिया सिटी के निर्माण में मुख्यमंत्री के योगदान के लिए आज लोकार्पण समारोह में उनका अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मकान हर व्यक्ति के जीवन का एक सपना होता है। स्वयं का मकान बन जाने पर व्यक्ति और उसके परिवार के चेहरे पर जिस खुशी और संतुष्टि के भाव आते हैं, वह आज इस कॉलोनी में हमारे पत्रकार साथियों के परिवारों के चेहरों पर देखकर मुझे भी काफी प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें काम करने वालों का भविष्य काफी अनिश्चित होता है। कब किसका विकेट कहां गिरेगा, कोई नहीं जानता। पत्रकारिता के कैरियर में भी निश्चय ही काफी चुनौतियां होती हैं, लेकिन हमारे पत्रकार साथी अपने भविष्य की चिन्ता के साथ-साथ इन चुनौतियों से भी उत्साह के साथ जूझते हुए अपना जीवन यापन करते रहते हैं। उनके परिवारों के सिर पर एक छत हो तो जीवन में स्थिरता आने की गारंटी होती है।

मुख्यमंत्री द्वारा आज लोकार्पित यह कॉलोनी (मीडिया सिटी) लगभग साढ़े छह एकड़ में विकसित की गयी है। इसमें 59 परिवारों को प्लाट आवंटित किए गए थे। इनमें से नौ परिवारों ने मकानों का निर्माण पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में पत्रकारों से आग्रह किया कि उनसे में जिन लोगों ने अब तक मकानों का निर्माण नहीं किया है, वे जल्द निर्माण शुरू करें। डॉ. सिंह ने कहा कि यह भू-खण्ड अब आपके परिवार की धरोहर है। इसे किसी भी हालत में न बेचें। डॉ. सिंह ने उम्मीद जतायी कि जल्द से जल्द इस कॉलोनी में सभी 59 परिवार रहने लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कॉलोनी में सीमेंट कांक्रीट सड़क, बिजली, पेयजल आपूर्ति और सुरक्षा आदि की व्यवस्था पर प्रसन्नता जतायी और इन सब व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारियों सर्वश्री मोहन राव, अशोक साहू, प्रकाश शर्मा, अरूण उपाध्याय तथा अन्य सदस्यों के सक्रिय योगदान की प्रशंसा की।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने भी पत्रकारों की इस कॉलोनी के विकास में निर्लिप्त भाव से योगदान दिया है, वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रुमख सचिव और जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह, संचालक जनसम्पर्क श्री ओ.पी. चौधरी और मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. श्री विक्रम सिसोदिया सहित अनेक अधिकारी और पत्रकार उपस्थित थे। प्रारंभ में श्री प्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। श्री अशोक साहू ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कॉलोनी के निर्माण में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संवेदनशील पहल और उनसे समय-समय पर प्राप्त सहयोग के लिए उनके प्रति सभी सदस्यों की ओर से आभार प्रकट किया। श्री कौशल किशोर मिश्रा ने भी अपने उदबोधन में मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया और पत्रकार बिरादरी में सदस्यों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मीडिया सिटी फेस-2 की जरूरत बतायी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें और सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वर्तमान मीडिया सिटी में सभी आवंटित भू-खण्डों में मकान बन जाने पर मीडिया सिटी फेस-2 के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...