: श्रमजीवी यूनियन का प्रयास रंग लाया : गोंडा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा के प्रयास से प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकार स्व. राम मोहन पाण्डेय की पत्नी श्रीमती सुमन पाण्डेय को दो लाख रुपए का अहेतुक सहायता प्रदान किया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री व कर्नलगंज के विधायक योगेश प्रताप सिंह ने उन्हें चेक सौंपा। स्व. पाण्डेय कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी थे।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई ने बीते नौ नवम्बर 2012 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नंदिनी नगर आगमन पर एक मांगपत्र सौंपकर स्व. पाण्डेय के परिवार को अहेतुक सहायता प्रदान करने की मांग की थी। इससे पूर्व यूनियन की जिला इकाई ने बीते 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर चंदा लगाकर 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।
मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित परिवार को दिए गए उदारतापूर्वक सहयोग के लिए यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, राश्ट्रीय पार्शद कमर अब्बास, टीपी सिंह, धनंजय तिवारी, एसपी मिश्र, पीपी यादव, अंचल श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, राकेश सिंह, श्याम प्रकाश तिवारी, अरविन्द शुक्ला, मो. हनीफ सिद्दकी, राजेश गुप्ता, दिनेश पाण्डेय, सुधांशु गुप्ता, आरके मिश्र, पंकज सिन्हा, रघुनाथ पाण्डेय, एनके वर्मा, अभिशेक स्वरूप, उमेश मिश्रा, केके मिश्रा, अम्बिकेश्वर पाण्डेय, अंकित मिश्रा, अकील सिद्दीकी आदि ने उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।






