Anil Bhardwaj : मुजफ़्फ़रनगर में एक दर्दनाक हादसा। IBN-7 के पत्रकार राजेश वर्मा की गोली लगने से मौत हो गयी। वह मुजफ़्फ़रनगर के अबुपुरा में कवरेज करने गये थे। राजेश एक दिलेर, जुझारु और होनहार पत्रकार थे। सुहेब इलियासी के 'इंडियाज मोस्ट वांटिड' से उन्होंने पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रभु उनके परिवार को इस दुख: को सहने की हिम्मत प्रदान करे। मुजफ़्फ़रनगर में उपद्रव के दौरान कवरेज पर गये पत्रकार की मौत का जिम्मेदार कौन??? उपद्रव को रोक पाने में नाकामयाब अधिकारियों को तुरन्त हटाया जाना चाहिये। अखिलेश सरकार से मांग है कि पत्रकार राजेश वर्मा की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिये।
Neeraj Mahere : देश के जाने माने टीवी चैनल आईबीएन-7 के मुजफ्फरनगर संवाददाता श्री राजेश वर्मा की आज हुए दो समुदायों के विवाद मे गोली लगने से मौत हो गई.
Vivek Pandey : आसाराम बापू को कवर करने गए IBN7 के पत्रकार की सर पर कुछ चोट आने से और कैमरा टूट जाने से अभी तक चैनल से खबर बंद नहीं हुई और आज तो 2 पत्रकारों की हत्या कर दी गई कवरेज करने के दौरान! अब देखना है की सत्य की जीत होती है या वर्ग विशेष की!
Manoj Rajan Tripathi : ईश्वर उनकी आत्म का शांति और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।
Dpk Vats Sharma : हे प्रभु इनको अपने चरणों में जगह देना……. इनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में होसला देना….
फेसबुक से.